फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: पिता का सहारा बनना चाहती थी अंकिता, परिवार के हालात बदलने के लिए चुनी थी नौकरी की राह

Sat, 24 Sep 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Sep 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case Wanted to support father chose job to change family circumstances Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
तहसील यमकेश्वर के गंगा भोगपुर स्थित एक रिजॉर्ट में सेवारत पौड़ी ब्लाक के श्रीकोट गांव की अंकिता ने पारिवारिक परिस्थितियों को बदलने के लिए नौकरी की राह चुनी थी। उसके सपने साकार रूप ले पाते उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।


अंकिता पढ़ाई में लगनशील, मेहनती व अनुशासित छात्रा थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा उसने 88 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण कर देहरादून से एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। वह नौकरी मिलने के बाद बहुत खुश थी। ज्वाइनिंग के दिन वह अपने पिता के साथ गंगा भोगपुर के वनतारा रिजॉर्ट भी गई थी।

ग्राम पंचायत श्रीकोट में राजस्व गांव धूरों स्थित हैं। यहां के निवासी बीरेंद्र सिंह भंडारी व सोनी भंडारी की बेटी थी 19 वर्षीय अंकिता। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन डोभाल ने बताया कि अंकिता के पिता पहले एक एनजीओ में कार्य करते थे लेकिन कोविडकाल के बाद से गांव में ही रह रहे थे और खेती व पशुपालन करते थे।
Ankita Murder Case Wanted to support father chose job to change family circumstances Uttarakhand news in hindi
अंकिता का शव किया गया बरामद - फोटो : अमर उजाला

अंकिता की माता आंगनबाड़ी में सेवारत हैं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों को बदलने के लिए अंकिता ने नौकरी की राह चुनी।

Ankita Murder Case Wanted to support father chose job to change family circumstances Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पौड़ी के प्रधानाचार्य राकेश नौडियाल ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार को और ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case Wanted to support father chose job to change family circumstances Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉक पौड़ी के गांव की बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस खुलासे के बाद से लोगों में उबाल है।

ये भी पढ़ें...Ankita Bhandari: आरोपियों ने शातिराना अंदाज में रची साजिश, फेसबुक फ्रेंड के कारण खुला अंकिता की हत्या का राज

विज्ञापन
Ankita Murder Case Wanted to support father chose job to change family circumstances Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों व युवाओं ने मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की और दोषियों का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़, बोले- बुलडोजर चलाओ और आरोपियों को हमें सौंपो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed