फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pithoragarh Landslide: भूस्खलन से नीचे आ गिरा पूरा 'पहाड़', लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें तस्वीरें

Sat, 24 Sep 2022 09:45 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Sep 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
Heavy Landslide in Uttarakhand Due to Heavy Rain On Tawaghat Lipulekh Road Pithoragarh, Watch Video
तवाघाट लिपुलेख सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर शुक्रवार दोपहर बाद लखनपुर और नजंग के बीच पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ है। इस कारण सड़क यातायात के लिए फिर बंद हो गई है और चीन सीमा के निकटवर्ती गांवों का शेष जगत से संपर्क कट गया है। चीन सीमा को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले दिनों मलघाट में भूस्खलन के कारण बंद हो गई थी। भूस्खलन के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Kedarnath: चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, विशेषज्ञ बोले- यह सामान्य घटना

बारह दिन बाद बुधवार देर शाम इस सड़क पर यातायात सुचारु हो सका था। दो दिन बाद शुक्रवार दोपहर बाद चार बजे लखनपुर और नजंग के बीच तम्पा मंदिर के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। 

Heavy Landslide in Uttarakhand Due to Heavy Rain On Tawaghat Lipulekh Road Pithoragarh, Watch Video
तवाघाट लिपुलेख सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी जैसे ही खिसकी पूरा क्षेत्र धूल के गुबार से भर गया और सड़क फिर बंद हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। सड़क बंद होने से व्यास घाटी के सात गांवों का संपर्क कट गया है। 

Heavy Landslide in Uttarakhand Due to Heavy Rain On Tawaghat Lipulekh Road Pithoragarh, Watch Video
तवाघाट लिपुलेख सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

प्राइवेट टूर ऑपरेटर के माध्यम से आदि कैलाश यात्रा पर गए 50 यात्री बुंदी में फंस गए हैं। इस सड़क के एक बार फिर बंद होने से सीमांत के लोगों के साथ ही सीमा चौकियों में तैनात जवानों और पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सड़क के जल्दी खुलने की संभावना नहीं है। बीआरओ शनिवार से चट्टानें हटाने का काम शुरू करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Landslide in Uttarakhand Due to Heavy Rain On Tawaghat Lipulekh Road Pithoragarh, Watch Video
तवाघाट लिपुलेख सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

उधर, मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में जहां कहीं भारी बारिश की आशंका है, वहीं कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Heavy Landslide in Uttarakhand Due to Heavy Rain On Tawaghat Lipulekh Road Pithoragarh, Watch Video
तवाघाट लिपुलेख सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

 इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। दून के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed