फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: आरोपी के रिजॉर्ट पर आधी रात को चला बुलडोजर, सीएम धामी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Bulldozer destroy Accused Pulkit Resort at midnight
आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के आदेश पर आधी रात को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया।


 

Ankita Bhandari: आरोपियों ने शातिराना अंदाज में रची साजिश, फेसबुक फ्रेंड के कारण खुला अंकिता की हत्या का राज


वहीं, अंकिता की हत्या के मामले में सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया है। सीएम ने कहा कि जिस किसी ने भी यह जघन्य अपराध किया है, उसे हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। 

Rishikesh: पांच दिन से लापता रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या, पूर्व राज्यमंत्री के बेटे समेत तीन गिरफ्तार



बता दें कि अंकिता की हत्या की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने रिजॉर्ट के अवैध निर्माण की शिकायत भी की थी। साथ ही लोग रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण की मांग पर अड़े थे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ दिया गया है।

Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Bulldozer destroy Accused Pulkit Resort at midnight
आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने वनंत्रा रिजॉर्ट को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। लोगों का कहना है कि रिजॉर्ट में अनैतिक काम होता था। रिजॉर्ट संचालक कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट भी करता था।
Ankita Murder Case: गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, आरोपियों को पीटा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, तस्वीरें

Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Bulldozer destroy Accused Pulkit Resort at midnight
आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने कहा कि वह राज्यमंत्री का बेटा होने के चलते दबंगई दिखाता था। वनंत्रा रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी को ग्राहक के साथ गलत काम करने का दबाव बनाया था। उसने स्वयं यह बात कबूल की है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि रिजॉर्ट अनैतिक कार्य का अड्डा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Bulldozer destroy Accused Pulkit Resort at midnight
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला

जब अंकिता ने अनैतिक काम करने से इंकार कर दिया तो उसकी हत्या करी दी गई। लोगों ने बताया कि रिजॉर्ट संचालक कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट करता था। लेकिन कर्मचारी डर के चलते कुछ नहीं कहते थे। यही कारण था कि यहां कर्मचारी कुछ ही समय में काम छोड़कर चले जाते थे।

विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case Rishikesh: Bulldozer destroy Accused Pulkit Resort at midnight
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

रिजॉर्ट संचालक और उसके साथियों ने एक बेटी की जान ली है। रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य होते थे। लेकिन राजस्व पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। होटल को ध्वस्त करने के साथ स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed