{"_id":"632deaed354179071529f4a7","slug":"rishikesh-ankita-bhandari-murder-case-angry-people-stone-pelting-in-resort-and-attack-on-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़, बोले- बुलडोजर चलाओ और आरोपियों को हमें सौंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़, बोले- बुलडोजर चलाओ और आरोपियों को हमें सौंपो
ऋषिकेश में अंकिता की हत्या से गुस्साए गंगा भोगपुर और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वनंत्रा में तोड़फोड़ की। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार से लोगों ने रिजॉर्ट को ध्वस्त करने की मांग की। मौके पर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाओे सरीखे नारे भी लगे। गुस्साए लोग रिजॉर्ट के अंदर तक घुस आए।
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और जुर्म कबूलने की खबर लगते ही वनंत्रा रिजॉर्ट के बाहर गंगा भोगपुर और आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पहले पूर्व राज्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगाए।
इसके बाद कुछ युवकों ने रिजॉर्ट के शीशों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। सूचना पर चीला चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने कहा कि रिजॉर्ट को अब तक सील क्यों नहीं किया गया है। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा अभी मामले की जांच चल रही है।
2 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिंग टीम रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे से सैंपल ले कर गई है। उन्होंने कहा कि अगर रिजॉर्ट को सील कर देंगे तो जांच कैसे होगी। इस पर लोग और भड़क गए, कुछ लोगों ने रिजॉर्ट के बाहर रखे गमलों को तोड़ दिया और पत्थरबाजी भी की।
3 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। लोगों ने रिजॉर्ट को सील न करने को लेकर एसडीएम का घेराव कर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाओे, आरोपियों को हमें सौंपो आदि नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते भीड़ ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने पत्थर मारकर रिजॉर्ट के सभी शीशे तोड़ दिए। लोगों ने कहा कि उनको आशंका है कि अंकिता को नहर में धक्का नहीं दिया गया, उसके शव को रिजॉर्ट में ही कहीं रखा गया है। एसडीएम ने पांच लोगों को रिजॉर्ट को मौका मुआयना कराने की बात कहते हुए मनाया। लोगों ने रिजॉर्ट के कमरों, कर्मचारी आवास, फैक्टरी और कार्यालय को देखा।लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
लोग अंकिता के कमरे भी दाखिल होना चाहते थे, लेकिन एसडीएम ने जांच का हवाला देकर लोगों मना कर दिया। इस दौरान एसडीएम ने रिजार्ट के पीछे फैक्टरी के कर्मचारियों से भी बात की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिला पाई। इसके बाद लोग नहर पटरी की ओर निकल गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।