फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अन्ना हजारे ने कसी कमर, अब यहां से भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज

Sat, 03 Feb 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 03 Feb 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
anna hazare again start protest against corruption
अन्ना हजारे - फोटो : SELF

अन्ना हजारे ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कमर कस ली है। अब अन्ना यहां से आवाज बुलंद करेंगे।


 

anna hazare again start protest against corruption
anna hazare - फोटो : G. pal
अन्ना हजारे लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति समेत चुनाव सुधार के लिए मार्च से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। आंदोलन को प्रारंभ करने से पूर्व अन्ना देश में जनसमर्थन के लिए सभाएं कर रहे हैं। जिसके तहत वह 13 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे। तीन दिन के राज्य प्रवास में वह श्रीनगर और टिहरी में जनसभाएं करेंगे।

 
anna hazare again start protest against corruption
Anna Hazare
शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास के प्रदेश को-आर्डिनेटर भोपाल सिंह चौधरी ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
anna hazare again start protest against corruption
anna hazare - फोटो : G. pal
बताया कि अन्ना हजारे 13 फरवरी की शाम करीब 6.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह रायवाला स्थित प्राचीन सत्यानारायण मंदिर में जाएंगे। गौहरीमाफी क्षेत्र में कुछ देर लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम मुनिकीरेती स्थित होटल में करेंगे।

 
विज्ञापन
anna hazare again start protest against corruption
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : file photo
14 फरवरी को वह दोपहर 12 बजे श्रीनगर और अगले दिन टिहरी स्थित बौराड़ी में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गंतव्य की ओर रवाना होंगे। बताया कि आंदोलन के लिए जन आंदोलन न्याय के कार्यकर्ता तहसील, जिलों और प्रदेश स्तर क्रमिक अनशन करेंगे। ऋषिकेश में संजय पोखरियाल को कार्यक्रम समन्वयक नामित किया गया है। वार्ता के दौरान पूर्व आईएएस चंद्र सिंह, सोमेश्वर प्रताप, सोनी चौहान, रोहित नौटियाल, मेहरबान सिंह रावत, उमेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed