फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय बदरी विशाल: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही जयकारों से गूंजी बदरीपुरी, तस्वीरों मे देखें कैसे भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Sun, 08 May 2022 06:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 06:33 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham Doors opened, enthusiasm shown among devotees, See Badrinath Dham Exclusive Photo
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही बदरीनाथ के जयघोष से धाम गुंजायमान हो उठा। इस दौरान विधि-विधान से कुबेर जी और उद्धव जी बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में विराजमान किए गए। अब चारधाम यात्रा के दौरान ग्रीष्म काल में भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना छह माह धाम में ही होगी। 



कपाट खुलने के बाद सबसे पहले बदरी विशाल की मूर्ति पर ढका गया घृत कंबल उतारा गया। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा गया। निर्वाण दर्शन के बाद बदरी विशाल का अभिषेक किया गया। इसके बाद बदरी विशाल का श्रृंगार कर पूजा अर्चना संपन्न हुई। 

बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार व अन्य देवालयों को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर की भव्यता ने हर किसी को भा रही है। कपाटोद्घाटन के दौरान यहां भक्ति का अद्भुत भाव देखने को मिला। देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालु यहां भक्ति में लीन दिखे। बदरी विशाल के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा।

Badrinath Dham Doors opened, enthusiasm shown among devotees, See Badrinath Dham Exclusive Photo

ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार को ब्रह्ममुर्हत में 6:15 बजे खोल दिए गए। अगले छह महीने  श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे हैं।

Badrinath Dham Doors opened, enthusiasm shown among devotees, See Badrinath Dham Exclusive Photo

रविवार सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही जय बदरीनाथ के जयघोष से धाम गुंजायमान हो उठा। धाम में पहली पूजा और महाभिषेक पीएम नरेंद्र मोदी ओर से किया गया। इस दौरान उनकी ओर से विश्व कल्याण और आरोग्यता की भावना से पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक समर्पित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham Doors opened, enthusiasm shown among devotees, See Badrinath Dham Exclusive Photo
शनिवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, नायब रावल शंकरन नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बदरीनाथ के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मणों की अगुवाई में भगवान उद्धव जी की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व तेल कलश यात्रा (गाडू घड़ा) दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंची।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: उत्तरकाशी में यात्रियों के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, निलंबित

विज्ञापन
Badrinath Dham Doors opened, enthusiasm shown among devotees, See Badrinath Dham Exclusive Photo
कुबेर जी की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। रविवार को सुबह पांच बजे कुबेर जी की डोली ने बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed