{"_id":"5b98fc2b867a557eb206201c","slug":"beware-on-ganesh-chaturthi-2018-to-see-moon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी 2018: रात के समय भूलकर भी न करें ये एक काम, वरना जिंदगीभर के लिए लग जाएगा 'कलंक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी 2018: रात के समय भूलकर भी न करें ये एक काम, वरना जिंदगीभर के लिए लग जाएगा 'कलंक'
भगवान गणेश सभी कष्टों को दूर करने वाले हैं। उनके पूजन से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। लेकिन गणेश चतुर्थी की रात को अगर आपने ये एक काम किया तो आप पर जिंदगीभर के लिए एक 'कलंक' लग जाएगा।
2 of 6
ज्योतिषाचार्य पंडित सुबोध शास्त्री के अनुसार, गणेश चतुर्थी का व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप समाप्त हो जाते है। चतुर्थी की तिथि को चंद्रमा को देखना अशुभ माना जाता है। 12 सितंबर को चंद्रमा के दर्शन न करने की अवधि 4 घंटे 26 मिनट व 13 सितंबर को 11 घंटे 40 मिनट है। इस अवधि में आप चंद्रमा न देखें। ऐसा क्यों है ये आगे जानिए...
3 of 6
tulsi
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति इस रात्रि को चन्द्रमा को देखते हैं उन्हें झूठा-कलंक लगता है। इस दिन चन्द्र दर्शन करने से भगवान श्री कृष्ण को भी मणि चोरी का कलंक लगा था। इसके साथ ही इस दिन गणेश जी को तुलसी दल नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कहा जाता है कि, जब भगवान गणेश को गज का मुख लगाया गया तो माता-पिता के रूप में पृथ्वी की सबसे पहले परिक्रमा करने निकले। सभी देवताओं ने उनकी स्तुति की पर चंद्रमा मंद-मंद मुस्कुराता रहा। उसे अपने सौंदर्य पर अभिमान था। गणेशजी समझ गए कि चंद्रमा अभिमानवश उनका उपहास कर रहा है। क्रोध में आकर भगवान श्रीगणेश ने चंद्रमा को श्राप दे दिया कि आज से तुम काले रंग के हो जाओगे।
विज्ञापन
5 of 6
Ganesha
इसके बाद चंद्रमा को अपनी भूल का अहसास हुआ। उसने श्रीगणेश से क्षमा मांगी तो गणेशजी ने कहा कि सूर्य के प्रकाश से तुम्हें धीरे-धीरे अपना स्वरूप पुनः प्राप्त हो जाएगा, लेकिन भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी का यह दिन तुम्हें दंड देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जो कोई व्यक्ति आज तुम्हारे दर्शन करेगा, उस पर चोरी का झूठा आरोप लगेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।