{"_id":"5ce7eb7bbdec2207140c6e67","slug":"bjp-leader-mala-rajya-laxmi-shah-vijay-julus-after-lok-sabha-election-2019-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीत की हैट्रिक के बाद सांसद शाह ने जताया जनता का आभार, मोदी-मोदी के नारों के साथ निकला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की हैट्रिक के बाद सांसद शाह ने जताया जनता का आभार, मोदी-मोदी के नारों के साथ निकला विजय जुलूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 24 May 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा का विजय जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड में टिहरी सीट पर लगातार तीसरी बार जीतने के बाद वनिर्वाचित सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने विजय जुलूस निकाला। टिहरी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में निकली विजय यात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद ने जीत के लिए जनता का आभार जताया।
Trending Videos
2 of 6
भाजपा का विजय जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में हल्की बरसात के बीच उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। टिहरी से नवनिर्वाचित सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ये जीत जनता की बदौलत मिली है, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यों पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भाजपा का विजय जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
जनता ने साबित कर दिया कि उन्हें मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पांचों सीटें मोदी को देकर उन्हें मजबूत किया है। भाजपा ने पूरे देश में प्रचंड जीत हासिल की है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल की है।
4 of 6
भाजपा का विजय जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
इस जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के सपने को हकीकत में बदलने की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले समय में विश्व में भारत का डंका फिर से बजेगा। कैंट विधायक हरबंस कपूर, मसूरी विधायक गणेश जोशी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, सीताराम भट्ट आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
5 of 6
भाजपा का विजय जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विजय जुलूस निकाला गया। जो कनक चौक, राजपुर रोड, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं के जरिये नवनिर्वाचित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह का स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।