फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंगों ने बच्चे को अर्द्धनग्न कर कड़ाके की ठंड में चप्पलों से पीटा, तस्वीरें बेहद दर्दनाक

Sun, 07 Jan 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शक्तिफार्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शक्तिफार्म Updated Sun, 07 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
boy beaten in bitter cold
boy beaten - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाकर गांव के उपप्रधान सहित कुछ दबंगों ने कड़ाके की ठंड में 11-12 साल के बच्चे को अर्द्धनग्न कर जूते-चप्पलों से सरेआम पीट दिया।

boy beaten in bitter cold
boy beaten - फोटो : amar ujala
इसके बाद दबंगों ने ढाई मिनट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना के तीन दिन बाद बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उपप्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
boy beaten in bitter cold
boy beaten - फोटो : amar ujala
टैगोर नगर निवासी ग्रामीण के 12 साल के बेटे ने इस साल राजकीय इंटर कालेज में कक्षा सातवीं में प्रवेश लिया था। पढ़ाई में मन न लगने पर स्कूल जाना छोड़ वह पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाने लगा। पुलिस को दी तहरीर में उसके पिता ने आरोप लगाया कि दो जनवरी की देर शाम गांव के उपप्रधान आनंद सरकार, ग्रामीण बबलू, निरंजन हीरा, विभूति गाईन, शुभम मांझी और दीपांकर गोलदार ने चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
boy beaten in bitter cold
boy beaten - फोटो : amar ujala

कड़ाके की ठंड में बालक को अर्द्धनग्न कर जूते- चप्पलों से जमकर पीटा और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चौकी प्रभारी आरसी तिवारी ने कहा सभी छह आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धारा 147, 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
boy beaten in bitter cold
boy beaten - फोटो : amar ujala
चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाकर बालक को पीटने वालों ने इंसानियत का शर्मसार कर दिया। वीडियो में बालक चीखता-चिल्लाता और छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है लेकिन दबंगों को तरस नहीं आया। दो पीटते रहे और बाकी वीडियो बनाते रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed