फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली 2018: आपको खतरनाक बीमारी दे सकते हैं ये चटक रंग, बचने के लिए करें यह उपाय

Thu, 01 Mar 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Mar 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Bware to colours on Holi 2018
holi

अगर आप होली पर बेहद चटक लाल, हरे, काले, पीले रंगों से होली खेलने की चाहत में है तो जरा संभलकर ! चटक रंग आंखों की रोशनी छीन सकते हैं। यही नहीं कैंसर, एक्जिमा, इरिटेंट कान्टैक्ट इर्मीटाइटिस (आइसीडी) एलर्जिक कांटैक्स डर्मीटाइटिस (एसीडी) जैसी गंभीर बीमारियों को भी न्योता दे सकते हैं।

Bware to colours on Holi 2018
holi

नेत्र एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की मानें तो चटक रंगों में मौजूद जस्ता, जिंक, शीशा, अभ्रक, सिलिका, पोटैशियम, क्रोमियम एवं आर्सेनिक जैसे खतरनाक रासायनिक तत्व सेहत के लिहाज से बेहद खतरनाक हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों के मुताबिक पहला प्रभाव इरीटेंट कान्टेक्ट डर्मीटाइटिस (आइसीडी ) होली खेलने के तुरंत बाद दिखाई देता है।

Bware to colours on Holi 2018
होली - फोटो : amar ujala

इसमें खुजली, आंखों में जलन और शरीर पर फफोले पड़ जाते हैं। जबकि दूसरा एलर्जिक कान्टैक्ट डर्मीटाइटिस (एसीडी) के रूप में दिखाई देता है। होली खेलने के दौरान खतरनाक रंग नाक, मुंह या आंखों के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाए तो सांस लेने में दिक्कत, चमड़ी का मोटा हो जाना और बेहद गंभीर परिस्थितियों में कैंसर तक का भी खतरा होता है। ऐसे में बेहतर है कि होली के दौरान इन रंगों से परहेज पर हर्बल रंगों या गुलाल से होली खेली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bware to colours on Holi 2018
होली - फोटो : amar ujala

वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. दिनेश सिंह के मुताबिक होली के दौरान खतरनाक रंगों से आंखों का बचाना बेहद जरूरी है। रंगों के आंखों में पड़ने से तत्काल सफाई न की गई तो कभी- कभार आंखों की रोशनी जाने का खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे में बेहतर यही है कि खतरनाक रंगों से आंखों को बचाया जाए। यदि रंग आंख में पड़ जाए तो तत्काल इसकी सफाई करके कोई आई लुब्रीकेंट डाल लें।

विज्ञापन
Bware to colours on Holi 2018
होली पर हास्य

होली के दौरान खतरनाक रंगों से बचें। यदि रंग आंखों में चले जाए तो तत्काल आंखों में पानी के छींटे मारकर साफ करें। होली खेलने से पहले हाथ और चेहरे पर नारियल, सरसों का तेल या कोई जैली लगा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed