फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Avalanche: घायलों ने जुबानी भयावह मंजर की कहानी...बर्फ का तूफान आया और कंटेनरों को बहाकर ले गया

Sun, 02 Mar 2025 02:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Mar 2025 02:52 PM IST
सार

Uttarakhand Badrinath Avalanche: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में 54 मजदूर फंस गए थे। इसमें सात लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Chamoli Avalanche injured Labourers Told horrific incident story snowstorm came and swept away containers
घायलों की आपबीती - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा पर हुई हिमस्खलन की घटना ने सबको झकझोर दिया। यहां सीमा पर बीआरओ के 54 श्रमिक थे जो हिमस्खलन की चपेट में आए। इसमें से 54 को निकाला गया, जिसमें सात मृतक हैं। वहीं, एक की तलाश अब भी जारी है। घायलों को जोर्तिमठ सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



हादसे में जीवित बचे विजय पांडे ने कहा, हम कंटेनर में थे जब हिमस्खलन हुआ और यह कंटेनर को बहा ले गया। हमने खुद को बर्फ में पाया। हम में से नौ लोग कंटेनर में थे, उनमें से चार यहां भर्ती हैं।

Chamoli Avalanche: जिंदगी की जद्दोजहद के 52 घंटे...हेलीकॉप्टर और थर्मल कैमरों से हो रही लापता श्रमिकों की तलाश, तस्वीरें

Chamoli Avalanche injured Labourers Told horrific incident story snowstorm came and swept away containers
- फोटो : अमर उजाला

अन्य घायल मनोज भंडारी ने बताया कि यह इतना अचानक हुआ कि हमें कुछ पता ही नहीं चला। हमारे सभी कंटेनर नष्ट हो गए, क्योंकि यह एक भारी तूफान था। एक घायल ने बताया कि जब तूफान आया तो हम लोडर लेकर भागे। बर्फ आगे से हटती जा रही थी। हम भागते जा रहे थे। तब सेना के जवान आए और हमें वहां से निकाला।

Chamoli Avalanche injured Labourers Told horrific incident story snowstorm came and swept away containers
ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि एक श्रमिक अभी भी लापता है। भारतीय सेना उसी के लिए बचाव अभियान पर है। अब सर्च ऑपरेशन में ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट ब्यूरिड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Avalanche injured Labourers Told horrific incident story snowstorm came and swept away containers
घायल - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो कर्मी और हिमस्खलन बचाव डॉग, रॉबिन भी तैनात है। हमारे पास सेना, वायु सेना और नागरिक हेलीकॉप्टर हैं जो बचाव अभियान में लगे हैं।
विज्ञापन
Chamoli Avalanche injured Labourers Told horrific incident story snowstorm came and swept away containers
घायल - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम ने हमारा साथ दिया है। सात लोगों की जान चली गई है। एक की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed