फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा: लोगों को सीटी बजाकर अलर्ट कर रहे थे प्रेम बुटोला, पहाड़ी से आया मलबा और 100 मीटर तक बहा ले गया

Mon, 25 Aug 2025 10:17 AM IST
रेनू सकलानी दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Aug 2025 10:17 AM IST
सार

देवाल से थराली तक सड़क के समानांतर पिंडर नदी बहती है जबकि थराली में तो कई घरों के नजदीक ही पिंडर नदी बह रही है। लोगों का कहना है कि पिंडर का रौद्र रूप तो हर बरसात में दिखता है लेकिन इस बार पहाड़ियों से निकलने वाले गदेरों ने जो तबाही मचाई उससे डर लग रहा है।

विज्ञापन
Chamoli Cloudburst Prem Butola was alerting people by whistling debris swept him away for 100 meters Tharali
प्रेम बुटोला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

22 अगस्त की रात को अचानक आई आपदा के दौरान लोगों को अलर्ट करने के लिए प्रेम बुटोला सीटी बजा रहे थे और अन्य लोग भी हल्ला कर रहे थे तभी अचानक पहाड़ी से मलबा आया और प्रेम मलबे के साथ करीब 100 मीटर नीचे बह गए।



घायल प्रेम बताते हैं कि बड़ी मुश्किल से वो घुटनों के सहारे रेंगकर कुछ दूरी तक पहुंचे। जहां कुछ लोगों ने उन्हें देखा लेकिन कीचड़ से सना होने के कारण लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद कुछ लोगों ने मुझपर पानी डालकर कीचड़ साफ किया और उपचार के लिए ले गए। भगवान का शुक्र है कि बच गया। घायल प्रेम बुटोला का कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चमोली जिले के थराली में आई आपदा ने थराली के लोगों को झकझोर दिया है। आपदा ने कई लोगों के आशियाने छीन लिए हैं तो कहीं लोग आपदा में बाल-बाल बचे हैं। कर्णप्रयाग उपजिला चिकित्सालय में भर्ती थराली के टेंट व्यापारी प्रेम बुटोला ने बताया कि 22 अगस्त की रात को एसडीएम थराली ने फोन किया और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा।
 

Chamoli Cloudburst Prem Butola was alerting people by whistling debris swept him away for 100 meters Tharali
चमोली थराली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बाहर आकर आसपास के लोगों को अलर्ट करने के लिए वह सीटी बजा रहे थे जबकि अन्य लोग हल्ला मचा रहे थे। पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आ रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया और उन्हें करीब 100 मीटर तक बहा ले गया। उन्होंने बताया कि मलबे में पांव फंसने के कारण बाहर नहीं आ पा रहा था।
Chamoli Cloudburst Prem Butola was alerting people by whistling debris swept him away for 100 meters Tharali
थराली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ी मुश्किल से मलबे से बाहर निकला। कुछ दूर तक घुटनों के सहारे रेंग कर आगे बढ़ा जिसके बाद लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। वहीं उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के फिजीशियन डाॅ. सतेंद्र कंडारी ने कहा कि घायल प्रेम बुटोला का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल कुछ दिनों तक उपचार जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Cloudburst Prem Butola was alerting people by whistling debris swept him away for 100 meters Tharali
मलबे में दबे वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारबगड़ में रह रहे पूर्व खंड विकास अधिकारी डीडी कुनियाल का कहना है कि पिंडर का रौद्र रूप तो हर बरसात में रहता है लेकिन इस बार पहाड़ियों से निकलने वाले गदेरों ने जो तबाही मचाई उससे डर लग रहा है। जौला के आनंद सिंह और सुरेशानंद जोशी कहते हैं कि चेपड़ों के नुकसान को देखने के बाद वो पैदल ही थराली से गए।

ये भी पढे़ं...चमोली आपदा:  पीड़ितों ने सुनाई व्यथा...जहां मलबा पड़ा है यहीं घर था..आसमान से बरसी आफत ने बरपाया ऐसा कहर

विज्ञापन
Chamoli Cloudburst Prem Butola was alerting people by whistling debris swept him away for 100 meters Tharali
नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चेपड़ों में रिश्तेदारों की दुकानें हैं जिनकी खैरख्वाह लेने वो पहले थराली और फिर थराली से पैदल अपने गांव पहुंचे। बताया कि इस बार गदेरों ने भारी तबाही मचाई है। कई दुकानें और मकान आपदा में खत्म हो गए हैं। थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी और जवान लोगों की मदद के लिए तत्पर दिखे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed