सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा: सैलाब में सब तबाह...बुजुर्ग का नहीं चला पता, तीन दिन बाद भी कैसे हैं हालात, तस्वीरों में देखें

संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Aug 2025 09:50 PM IST
सार

Chamoli Disaster:  शुक्रवार की रात्रि को अपनी दुकान से आवश्यक दस्तावेज बचाते समय गदेरे के सैलाब में लापता हो गए थे। उनकी तलाश में लगातार तीसरे दिन अभियान चला।

विज्ञापन
Chamoli disaster Everything destroyed in flood old man Still missing see Situation even after Three days
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार की रात्रि में अतिवृष्टि से हुए नुकसान में प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दलों के मलबे की सफाई की साथ ही लापता हुए बुजुर्ग की तलाश होती रही लेकिन उनका पता नहीं लगा।



चेपड़ों गांव के 78 वर्षीय गंगादत्त जोशी शुक्रवार की रात्रि को अपनी दुकान से आवश्यक दस्तावेज बचाते समय गदेरे के सैलाब में लापता हो गए थे। उनकी तलाश में लगातार तीसरे दिन अभियान चला। वहीं राड़ीबगड़ के आपदा प्रभावितों ने भी अपने घरों में आए मलबे की सफाई की।

Uttarakhand: सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- थराली को भी धराली की तर्ज पर देंगे विशेष पैकेज

Trending Videos
Chamoli disaster Everything destroyed in flood old man Still missing see Situation even after Three days
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राड़ीबगड़ के आपदा प्रभावित रमेश ने बताया कि शुक्रवार के बाद शनिवार को भी उनके घर में मलबा आया। सोमवार को उन्होंने मलबे की सफाई की। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि आपदा से संबंधित सभी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। लापता बुजुर्ग को खोजने का अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli disaster Everything destroyed in flood old man Still missing see Situation even after Three days
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिलाधिकारीसंदीप तिवारी ने कहा कि थराली में सभी आपदा और राहत के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। खतरा बने पेड़ों को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजमार्ग को सुचारू कर दिया गया है। थराली बाजार के ऊपर के पेड़ों और बोल्डरों को हटाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। सभी सरकारी भवनों और बस्तियों की सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। 

Chamoli disaster Everything destroyed in flood old man Still missing see Situation even after Three days
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थराली आपदा प्रभावितों की मदद के लिए अब स्थानीय लोग भी आगे आ रहे हैं। कुलसारी राहत केंद्र में थराली, देवराड़ा, कोटडीप सहित आसपास के 25 परिवारों के लोग रह रहे हैं। सोमवार को थराली प्रेस क्लब के सचिव संजय कण्डारी, नारायणबगड़ ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत डीईओ महावीर नेगी, बीएमएम आलोक नेगी, जीआरएम योगेंद्र रावत राहत शिविर पहुंचे और लोगों को फल और पानी की बोतलें वितरित कीं।

विज्ञापन
Chamoli disaster Everything destroyed in flood old man Still missing see Situation even after Three days
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव मेटा के समाजसेवी अवतार दानू की टीम ने आपदा प्रभावितों को नाश्ता कराया। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, करन सिंह तथा गुड्डू खत्री ने भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई। राहत केंद्र में प्रशासन की ओर से भी समुचित व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed