चेपड़ों में आए सैलाब में कई लोग भी बह गए थे। मगर उन्होंने हिम्मत दिखाई तो उनकी जान बच गई। पीड़ितों ने बताया कि जब सैलाब में बहे तो उस समय जो लकड़ी, सरिया मिला उसे पकड़ लिया। लोगों को कहना है कि दस सेकेंड में ही पूरा बाजार खत्म हो गया।
Chamoli Cloudburst: दस सेकेंड में पूरा बाजार हुआ खत्म, कितना डरावना था दृश्य...पीड़ितों ने बताई आपबीती
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:08 PM IST
सार
थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़ इलाके में आसमान से बरसी आफत ने ऐसा कहर बरपाया कि लोगों की ओर से एक-एक पाई जोड़कर बनाए गए आशियाने हों या गुजर बसर की सामग्री, सब एक पल में ही मलबे से तबाह हो गई। कई आपदा प्रभावित अब बेघर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन