{"_id":"5d1db0fd8ebc3e3cac2856ff","slug":"climbers-guide-chetan-pandey-wife-crying-after-see-dead-body-emotional-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोही पति को कफन में लिपटा देख बदहवास हुई पत्नी, पैर छूकर फूट-फूटकर रोई, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोही पति को कफन में लिपटा देख बदहवास हुई पत्नी, पैर छूकर फूट-फूटकर रोई, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडेय की पत्नी मानसी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नंदा देवी पर्वत से रेस्क्यू कर लाए गए पर्वतारोही पति को ताबूत में देखकर पत्नी का सब्र जवाब दे गया। पर्वतारोहियों के गाइड रहे चेतन पांडे की पत्नी पति को देख बदहवास हो गईं। मानसी ने पति के पैर छुए और फूट-फूटकर रोईं। उन्हें ऐसे देख वहां हर कोई भावुक हो गया।
Trending Videos
2 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडेय की पत्नी मानसी
- फोटो : अमर उजाला
चेतन पांडे का शव घर आने का पत्नी मानसी पांडे इंतजार कर रही थीं। वह किसी से बात करने को तैयार नहीं थीं। सेना की गाड़ी से शव उतारते देख पत्नी का सब्र जवाब दे गया। वह फफक-फफक कर रोते हुए परिजनों से लिपट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडेय की पत्नी मानसी
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा जिले के लक्ष्मेश्वर निवासी गाइड चेतन पांडे के साथ विदेशी पर्वतारोही जून में नंदा देवी बेस कैंप गए थे। बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सात विदेशियों सहित चेतन की मौत हो गई। छह लोगों के साथ चेतन का शव हवाई मार्ग से हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर लाया गया। यहां से सेना के जवान शव को लेकर शवगृह आए।
4 of 7
पर्वतारोहियों के शवों को लाते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
शव आने से पहले चेतन पांडे की पत्नी मानसी, भाई हिमांशु पांडे सहित परिवार के अन्य सदस्य शवगृह के सामने बैठकर इंतजार कर रहे थे। सेना की गाड़ी आने पर वह शवों के बीच पति को पहचानने के लिए दौड़ पड़ी। कपड़ों में लिपटे पति का चेहरा देखने के लिए पोस्टमार्टम रूम में पहुंच गई लेकिन शव पैक था।
विज्ञापन
5 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
गाइड चेतन पांडे के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी थी। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने ये बातें बताई। पता चला है कि बर्फीले तूफान के बीच गिरने से चोट लगी है। उनकी शिक्षा एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।