फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में दो जगह बादल फटा, 10 दुकान और कई वाहन बहे, तस्वीरों में देखें ग्राउंड जीरो का हाल

Tue, 17 Jul 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
cloud burst in chamoli tharali
cloud burst - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के लिए सावन के पहले सोमवार की बारिश तबाही लेकर आई। चमोली के थराली और घाट ब्लॉक में तड़के बादल फटने से 10 दुकानें, कई मवेशी और कई वाहन बह गए। बता दें कि आज से उत्तराखंड और नेपाल मूल के लोगों का सावन शुरू हो गया है।


 

cloud burst in chamoli tharali
cloud burst

रात से लगातार हो रही बारिश से थराली के धारडंबगड़ में सोमवार को सुबह करीब 3:00 बजे और घाट में करीब 4:00 बजे बादल फट गया। जिससे कई मवेशी, 10 दुकानें, 3 बुलेरो, 1 मैक्स, 2 कार और 4 बाइक बह गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं, लेकिन इस तबाही से लाखों का नुकसान हो गया है। वहीं घाट ब्लॉक में बादल फटने से कुंडी गांव में 5 परिवार बेघर होने और पशुओं के गौशाला में दबने की सूचना मिली है।

cloud burst in chamoli tharali
cloud burst

बादल फटने की सूचना के बाद जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में स्थिति की समीक्षा करते के बाद आईआरएस टीम को राहत बचाव कार्य के लिए रवाना किया। कुंडी ग्राम में तहसीलदार और पुलिस टीम पहुंच चुकी है। टीम वहां हुए नुकसान का जायजा ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cloud burst in chamoli tharali
cloud burst
वहीं थराली में प्राणमती नदी के तेज बहाव में कई खेत और नदी पर बना पुल बह गया है। यहां कुछ पुराने पैतृक मकान भी बह गए हैं। थराली देवाल मोटर मार्ग बंद पड़ा है। बारिश से रत गांव मोटर पुल बह गया है।
 
विज्ञापन
cloud burst in chamoli tharali
cloud burst

तहसीलदार माणिकलाल भेटवाल के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम पैदल मार्ग से मौके के लिए रवाना हो गई। मार्ग के क्षतिग्रष्ट होने से टीम का थराली पहुंचना मुश्किल हो रहा है। थराली रोड नंदकेशरी, पूर्णा में बंद पड़ी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed