फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Dhami: पहले चाय बनाई फिर सभी को पिलाई...मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री ने इस तरीके से किया जनता से संवाद

Thu, 21 Aug 2025 10:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Aug 2025 10:53 AM IST
सार

भराड़ीसैंण में सुबह-सुबह सीएम धामी चाय पर चर्चा करते नजर आए। चाय की चुस्कियों के साथ सीएम धामी ने लोगों का हाल जाना। 

विज्ञापन
CM Dhami made tea in Bhararisain Gairsain talked to shopkeepers while sipping it
चाय बनाते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह-सुबह भराड़ीसैंण में न सिर्फ चाय की चुस्कियों का आनंद लेते दिखे, बल्कि चाय बनाते भी नजर आए। सीएम धामी विधानसभा सत्र के लिए यहां पहुंचे थे। सत्र कल बुधवार को खत्म हो गया है।



बृहस्पतिवार को सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। और चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय बनाने के साथ ही चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों की कुशलक्षेम जानी और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।




सीएम ने कहा कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।

CM Dhami made tea in Bhararisain Gairsain talked to shopkeepers while sipping it
सीएम धामी दुकानदार से बातचीत करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रतिष्ठान पर चाय का आनंद लिया।

CM Dhami made tea in Bhararisain Gairsain talked to shopkeepers while sipping it
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम धामी ने कहा कि यहां की खूबसूरत वादियां, स्वच्छ पर्वतीय हवा और शांत वातावरण ऊर्जा और सुकून का अहसास कराते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Monsoon Session: पहाड़ के सपनों की ग्रीष्मकालीन राजधानी, 11 साल, 10 सत्र, अवधि केवल 35 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami made tea in Bhararisain Gairsain talked to shopkeepers while sipping it
सीएम धामी लोगों के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देश की सबसे अधिक 5410 फीट ऊंचाई पर बसी विधानसभा पहाड़ के सपनों की ग्रीष्मकालीन राजधानी है।
विज्ञापन
CM Dhami made tea in Bhararisain Gairsain talked to shopkeepers while sipping it
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वर्ष 2014 में पहली बार गैरसैंण में टेंट में विधानसभा सत्र हुआ था और भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन का शिलान्यास पशुपालन विभाग की 47 एकड़ भूमि पर किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed