सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: सीएम योगी का पंचूर में भव्य स्वागत, बच्चों को दुलारते दिखे, बोले-हम भी तेरे दादा लगते हैं

संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Feb 2026 07:12 PM IST
सार

सीएम योगी अपने गांव पंचूर पहुंचे तो उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। गांव में मिले छोटे-बड़े बच्चों को वह खूब दुलार करते नजर आए।

विज्ञापन
CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings
बच्चे से बात करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने घर पर लोगों से मिलते रहे। सुबह से ही ऋषिकेश,नरेंद्र नगर,कोटद्वार, देहरादून से आए प्रशंसक, नाते रिश्तेदार,आसपास के ग्रामीण और जन प्रतिनिधि योगी से मिलने के इंतजार में दिखाई दिए। कई लोग तो अपने दोस्तों को भी योगी आदित्यनाथ से मिलवाने पंचूर पहुंचे थे। लोग गेट पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।



सीएम योगी गांव भ्रमण पर निकले, तो रास्ते में मिले बच्चों को खूब दुलार किया। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी को देने पहुंचे। बच्चे ने पैर छुए तो सीएम योगी ने उसे चॉकलेट की एक पोटली दी। बच्चा उस पोटली को अपने दादा को देने लगा। इस सीएम ने बच्चे से कहा कि हम भी तेरे दादा लगते हैं।



इस दौरान नव विवाहित जोड़ा भी उनके आवास में पहुंचा और योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।  इस दौरान नव विवाहित जोड़े  शिवानी बडोला और योगेश सेमवाल ने योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Trending Videos
CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings
सीएम योगी ग्रामीणों के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांडी निवासी जयवीर नेगी ने बताया कि  जब वह योगी आदित्यनाथ से मिले तो योगी ने उनका नाम पता पूछा तो वह पहचान नहीं पाए जब उन्होंने अपने पिताजी और चाचा जी का नाम बताने पर वह पहचान गए और पूछा कि पिताजी एवं चाचा जी कैसे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings
ग्रामीणों के बीच सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान कुछ ग्रामीण युवतियां अपनी शादी का कार्ड लेकर योगी से मिलने आए थे। योगी को कार्ड देते हुए उन्हें शादी समारोह में आने का निमंत्रण देते नजर आए। योगी ने विवाह में शामिल होने की हामी भरते हुए फोटो खिंचवाई।

CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings
सीएम योगी अपने गांव पंचूर में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नव निर्मित दोमंजिला कक्षा कक्ष भवन के लोकार्पण सहित पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव भ्रमण पर निकले योगी ने बच्चों और ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचवाई। शाम को अपनी माता से मिलकर कमरे से बाहर निकले और अपनी दोनों बहनों और वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए घर विदा हुए।
 

ये भी पढ़ें...Champawat News: प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के दौरान गिरी केमिकल की बोतल, गंध से सात छात्राएं हुई बेहोश

 

विज्ञापन
CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम योगी दोपहर सवा तीन बजे गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर सीएम योगी का स्वागत किया। सीएम योगी ने परिसर में स्थापित महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने परिसर में 128 बटालियन कश्याली के कर्नल एस सिद्दीकी और प्राचार्य के साथ महाविद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। साथ ही स्टाफ को परिसर में पौधे लगाने के निर्देश दिए। स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल फलदार पौध रोपण के निर्देश दिए। योगी ने यहां इसी सत्र से बीएससी शुरू होने पर नव निर्मित विज्ञान लैब एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। स्थानीय विधायक विधायक रेनू बिष्ट को खेल मैदान को मिनी स्टेडियम में विकसित करने को कहा। दोपहर साढ़े तीन बजकर 24 मिनट पर वह बिथ्याणी महाविद्यालय स्थित हैलीपेड से हेलिकॉप्टर में सवार होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट निकल गए। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed