होली 2018: अपनी राशि के अनुसार लगाएं लोगों को रंग, ऐसा करने से होगा भाग्योदय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष- मेष राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि की मित्र राशियां सिंह, कर्क, मीन और धनु है। अत: इन्हें लाल, श्वेत चंदन और पीला रंग भाग्यवान बनाएगा।
वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने एवं इसकी मित्र राशियां मिथनु, कन्या, मकर, कुंभ होने के कारण इन्हें श्वेत चंदन या हरे और नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इसकी मित्र राशियां सिंह, वृष और तुला है। अत: इन्हें श्वेत चंदन, हरे और लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।
सिंह- इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और इनकी मित्र राशियां, मेष, कर्क, मीन एवं वृश्चिक है। अत: इन्हें लाल और श्वेत चंदन या सफेद गुलाल का प्रयोग करना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध है। जिसकी मित्रता सूर्य और शुक्र से है। इस राशि के जातकों को हरे, लाल और सफेद रंग प्रिय हैं।
वृश्चिक- वृश्चिक का स्वामी ग्रह मंगल है। जिनकी मित्र राशियां सिंह, कर्क, मीन, धनु हैं। इन्हें लाल नीले और पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
धनु- इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। जिनकी मित्र राशियां सिंह, कर्क, वृश्चिक एवं मेष है। अत: इन्हें पीले, लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।