बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का तीन वर्गों में प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तराखंड के लाल कुशाग्र से पदक की आस है। राष्ट्रीय खेलों में तीन गोल्ड और एक सिल्वर के साथ रिकॉर्ड कायम करने वाले कुशाग्र इन दिनों प्रशिक्षण के लिए मैनचेस्टर में हैं और वहीं से बर्मिंघम रवाना होंगे।
Commonwealth Games: पहाड़ के पूत से पदक की आस, पढ़ें- कुशाग्र के फेफड़े मजबूत करने की कहानी और पिता का जुनून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगरी में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, पिछले साल राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और दिल्ली के लिए तीन गोल्ड के साथ एक सिल्वर जीतकर तीन रिकॉर्ड भी बनाए थे। कुशाग्र ने 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में तीन स्पर्धाओं में बी टाइमिंग हासिल करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर अपना दबदबा कायम किया। कुशाग्र ने बताया कि मुझे अपनी रफ्तार वापस मिल गई है, जिसका फायदा निश्चित ही राष्ट्रमंडल खेलों में मिलेगा।
हाल ही में स्टेट बैंक से बतौर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हुकुम सिंह रावत ने बताया कि बेटे की लगन को देखते हुए और तबादले की वजह से उसकी तैयारियों पर असर की आशंका के बीच कई बार प्रमोशन से मना कर दिया। बताया कि कोरोना के दौरान खिलाड़ियों को तैयारी के लिए छूट मिलती तो टोक्यो में निश्चित ही भारतीय टीम के पदकों की संख्या ज्यादा होती। फोन पर हुई बातचीत में बताया कि जून में ही पूजा में भाग लेने के लिए गांव आया था। बेटा पदक जीतकर लौटा तो उसे भी गांव लेकर आऊंगा।
पिता हुकुम सिंह के मुताबिक, कुशाग्र को बचपन से पानी में खेलने का शौक था। स्कूल में पूल था तो उसे और मजा आने लगा। इस बीच कुशाग्र को दमे की बीमारी का पता चला तो डॉक्टर ने फेफड़ों को मजबूत करने के लिए स्वीमिंग की सलाह दी।
ये भी पढ़ें...Bus Accident In Rishikesh: कार को बचाने के चक्कर में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस, शीशा तोड़कर निकाले 24 यात्री
स्कूल में होने वाली तैराकी प्रतियोगिताओं में अव्वल आने लगा तो 2012 में पेशेवर तरीके से तालकटोरा में स्वीमिंग शुरू कराई। उसकी पहली कोच एडना शर्मा थी। प्रशिक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया गया तो वहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच माइकल बोल ने दो महीने प्रशिक्षण दिया, वहां से प्रशिक्षण के लिए यूएस भी गया।