उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के इस बड़े ऐलान से राज्य सरकार के सहयोगी दल पीडीएफ को झटका लगा है। पीडीएफ के किसी भी सदस्य के निर्दलीय चुनाव मैदान उतरने पर उसे समर्थन नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस सभी 70 सीटों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी सीट पर पार्टी से बाहर के प्रत्याशी को कांग्रेस समर्थन नहीं करेगी। यदि किसी पीडीएफ के सहयोगी को चुनाव लड़ना है तो उसे कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरना होगा।
बता दें कि पीडीएफ अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन पर अब तक यही बताते आए हैं कि कांग्रेस को समर्थन से पूर्व पार्टी हाईकमान की ओर से यह कहा गया था कि पीडीएफ का कोई सदस्य यदि निर्दलीय चुनाव लड़ता है तो कांग्रेस उस विस क्षेत्र में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी व पीडीएफ के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी को समर्थन देगी।
इसके अलावा यदि पीडीएफ का कोई सदस्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है तो उसके लिए भी कांग्रेस पार्टी में रास्ते खुले रहेंगे। सूत्रों की मानें तो चुनाव समिति की रविवार देर रात हुई बैठक में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन का रास्ता बंद कर दिया गया है।
चुनाव समिति की बैठक के लिए रविवार को दून पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट इसी माह के अंत तक घोषित कर दी जाएगी। पंजाब में कांग्रेस अपने 61 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और अब यहां प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं।