फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इधर साफ सड़क पर झाड़ू लगाकर कांग्रेसियों ने खिंचाई फोटो, उधर सफाई करने नाले में उतरीं मेयर

Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Congress workers clicks only photos during cleaning campaign in haridwar mayor clean Drains
साफ सड़क पर झाड़ू लगाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेयर अनीता शर्मा के साथ झाडू़ लेकर गंगा घाट पर सड़क पर उतर आए। मेयर के साथ कांग्रेसियों ने घाट के प्लेटफार्म और सड़क पर झाडू़ लगाई। हालांकि कांग्रेसियों के आने से पहले गंगा घाटों और आसपास की सड़कों को साफ कर दिया गया था। इन जगह पर कूड़ा तो दूर धूल के कण तक नहीं थे। कांग्रेसियों ने घाटों की सफाई को दबाव का असर बताया। कहा कि सरकारी मशीनरी बिना भय के काम नहीं करती।  

Congress workers clicks only photos during cleaning campaign in haridwar mayor clean Drains
नाले की सफाई करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं ने फोटो खिंचाई और चले गए। उधर, मेयर अनीता शर्मा ने कांग्रेसियों के जाने के बाद भी सफाई कार्य जारी रखा। पुरोहित लॉज के सामने के नाले की सफाई के लिए उतरीं और वहां जमा कचरे को निकाला। अशोक शर्मा दोपहर के बाद मजदूरों को लेकर शिवमूर्ति चौक से तुलसी चौक के बीच के नाले की सफाई कराने में जुटे रहे। मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि शहर की सफाई के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Congress workers clicks only photos during cleaning campaign in haridwar mayor clean Drains
नाले की सफाई करते मेयर के पति - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। मेयर अनीता शर्मा नगर निगम के अधिकारियों पर सहयोग नहीं करने और भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाती रही हैं। नालों की सफाई नहीं होने पर मेयर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा खुद ही सफाई में जुटे हैं। भाजपा उनपर राजनीति करने का आरोप लगाती रही। अधिकारियों के रवैये के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को सफाई अभियान चलाने का एलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress workers clicks only photos during cleaning campaign in haridwar mayor clean Drains
साफ सड़क पर झाड़ू लगाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मेयर और कांग्रेसी पार्षद झाडू़ लेकर सुभाष घाट पर एकत्रित हुए। उन्होंने सुभाष घाट के पास के नाले को साफ किया और इसके बाद हरकी पैड़ी, नाई सोता घाट पर झाडू़ लगाई। मुख्य बाजार की सड़क के साथ पुराना तांगा स्टैंड तक सफाई की। करीब ढाई घंटे सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा के साथ प्रत्येक कांग्रेसी खड़ा है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि दबाव में काम कर रहे नगर निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था में अपना कोई सहयोग नहीं दे रहे हैं। नाले नालियों की सफाई के अलावा सड़कों पर फैला कूड़ा समय से नहीं उठ पा रहा है। 

विज्ञापन
Congress workers clicks only photos during cleaning campaign in haridwar mayor clean Drains
नाले की सफाई करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जा रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के दावे तो कर रही है। लेकिन जनहित से जुड़ा शहर की सफाई जैसा मुद्दे पर राजनीति की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान को लेकर देश भर में जनजागरूकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हरिद्वार में उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता शहर की सफाई व्यवस्था पर राजनीति कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed