{"_id":"60028a1186675862a976273c","slug":"corona-vaccination-in-uttarakhand-latest-news-experience-of-took-first-corona-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination : उत्तराखंड में कोरोना महामारी से जंग का महाअभियान शुरू, इन्हें लगा पहला टीका, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination : उत्तराखंड में कोरोना महामारी से जंग का महाअभियान शुरू, इन्हें लगा पहला टीका, तस्वीरें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी से जंग का महाअभियान शनिवार को पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शुरू हो गया है। इस अभियान में भाग ले रहे स्वास्थ्य कर्मियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहा इनका अनुभव...
2 of 6
शेलेंद्र को कोरोना का टीका लगा
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में कोरोना का पहला टीका राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड ब्वाय शैलेंद्र द्विवेदी को लगाया गया। टीका लगने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी में जुट गए हैं। दून अस्पताल के रिकार्ड रूम में तैनात द्विवेदी ने कहा कि पिछले लगभग 10 महीने से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग अब अपने मुकाम की ओर है। उन्होंने कहा कि ये सामान्य टीके की तरह है। यह ठीक किसी बच्चे को सुई लगने जैसा है। वैक्सीनेशन के बाद अब पहले से ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।
3 of 6
रफीक अहमद
- फोटो : amar ujala
कोटद्वार के बेस अस्पताल में सबसे पहले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रफीक अहमद को टीका लगाया गया। जिसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि टीके को लेकर कोई घबराने की बात नहीं हैं। सभी लोग टीकाकरण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आया। जिसके बाद वह शनिवार को केंद्र पर पहुंचे। कहा कि मुझे टीकाकरण के बाद कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डॉक्टर राखी
- फोटो : amar ujala
टिहरी जिला अस्पताल में सबसे पहले डॉक्टर राखी को वैक्सीन लगी। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण के समय मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। हम सबको इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। सभी से निवेदन किया कि वैक्सीन को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
5 of 6
पर्यावरण मित्र दीपक
- फोटो : amar ujala
चंपावत जिले के टनकपुर में टीकाकरण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के पर्यावरण मित्र दीपक को सबसे पहले टीका लगा। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण से बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं हैं। सभी लोग यह टीका लगवाएं। टीकाकरण के लिए केंद्र में समुचित व्यवस्था की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।