फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: पैदल रास्ते धंसे, मकानों पर दरारें, 15 परिवार हुए शिफ्ट, सेमी ग्वाड और सगवाड़ा में हालात चिंताजनक

Fri, 05 Sep 2025 11:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Sep 2025 11:44 AM IST
सार

चमोली कर्णप्रयाग के सेमी ग्वाड और सगवाड़ा में हालात चिंताजनक हैं। नदी नाले उफान पर आने से  गांव में रात भर दहशत बनी रही। बारिश से सगवाड़ा में मकान टूट गया। गांव के 15 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हुए।

विज्ञापन
Cracks in houses footpaths collapsed families relocated to safe locations Karnprayag Chamoli Semigwad Sagwara
दरारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरिश के चलते तहसील जिलासू के सेमी ग्वाड में पैदल रास्ते धंसने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई मकानों पर दरारें पड़ गईं हैं। साथ ही पौराणिक जल स्रोत भी भूधंसाव की चपेट में आ गए हैं। बुधवार रात और बृहस्पतिवार तड़के हुई भारी बारिश से पिंडर घाटी में एक बार फिर जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।



क्षेत्र के सगवाड़ा गांव में हुई अतिवृष्टि में जगत पाल सिंह बिष्ट का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि गांव में 15 अन्य परिवारों को खतरा बन गया है। इन 15 परिवारों ने गांव के पंचायत घर सहित अन्य सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है। वहीं राड़ी गांव में घांघली गदेरे के उफान से ग्रामीण सहमे रहे।

Cracks in houses footpaths collapsed families relocated to safe locations Karnprayag Chamoli Semigwad Sagwara
कर्णप्रयाग: घरों में पड़ी दरारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लगातार हो रही बारिश से तहसील के गांवों में तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की रात्रि को हुई बारिश से सगवाड़ा गांव में एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि अन्य 15 खतरे की जद में आ गए। बीती 22 अगस्त की रात्रि को भी इसी गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी।

Cracks in houses footpaths collapsed families relocated to safe locations Karnprayag Chamoli Semigwad Sagwara
कर्णप्रयाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं दूसरी ओर राड़ी गांव निवासी जगदीश पंत दिनेश पंत, मदन मोहन और मंजू गोसाई ने बताया कि उनकी आवासीय मकान पूरी तरह से नीचे से खोखले हो गए हैं। जिससे कभी भी मकान राड़ी गदेरे में बह सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cracks in houses footpaths collapsed families relocated to safe locations Karnprayag Chamoli Semigwad Sagwara
मकान पर पड़ी दरारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। वहीं एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि के बाद हुई भारी बारिश से सगवाड़ा गांव में एक आवासीय भवन मलबे में दब गया है। तथा एक अन्य भवन को तीक्ष्ण क्षति हुई है। भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। उसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर टूटा पहाड़, झील बनने का खतरा बना, अलर्ट के बीच फिर दहशत का माहौल
 

विज्ञापन
Cracks in houses footpaths collapsed families relocated to safe locations Karnprayag Chamoli Semigwad Sagwara
मकान पर पड़ी दरारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खतरे को देखते हुए उनका परिवार थराली में रह रहा था। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई वही तीक्ष्ण रूप से क्षति हुए मकान का परिवार भी गांव में ही अन्यत्र रह रहा था। गांव में खतरे की जद में आए 15 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed