फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया में शामिल होने को बेताब हैं क्रिकेटर उन्मुक्त चंद, भारत को दिलाया था अंडर-19 वर्ल्ड कप

Tue, 23 Apr 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Cricketer unmukt chand wants to join senior indian cricket Team
खिलाड़ी उन्मुक्त चंद

क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने टीम इंडिया में शामिल होने के लिए अभी तक आस नहीं छोड़ी है। उन्हें अभी भी भरोसा है कि वह जल्द टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे और देश के लिए कुछ अच्छा करेंगे।

Cricketer unmukt chand wants to join senior indian cricket Team
क्रिकेटर उन्मुक्त चंद - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2000 में मोहम्मद कैफ और वर्ष 2008 में विराट कोहली के बाद 2012 में उन्मुक्त चंद तीसरा ऐसा नाम था, जिनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्वकप जीता था। उन्मुक्त ने सभी को अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। उन्मुक्त का इंडियन क्रिकेट लीग के 6 सीजन में मुंबई, दिल्ली और राजस्थान जैसी बड़ी टीमों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वे कुछ खास नहीं करे सके। 

Cricketer unmukt chand wants to join senior indian cricket Team
क्रिकेटर उन्मुक्त चंद - फोटो : अमर उजाला

खराब फॉर्म के कारण अगली बार उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। अमर उजाला से बातचीत में उन्मुक्त चंद ने बताया कि उतार-चढ़ाव हर किसी के साथ आता है, लेकिन इस वक्त से वह सीख रहे हैं। अपने क्रिकेट को पहले से बेहतर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer unmukt chand wants to join senior indian cricket Team
क्रिकेटर उन्मुक्त चंद - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि समय के साथ परिपक्वता बढ़ती है, जो कि सुधार के लिए आवश्यक भी है। कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों से उन्होंने कुछ न कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि 28 से 34 वर्ष की आयु का समय क्रिकेट के क्षेत्र में उभरने का काफी अच्छा समय होता है। शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को काफी समय बाद टीम में खेलने का मौका मिला है। 

विज्ञापन
Cricketer unmukt chand wants to join senior indian cricket Team
क्रिकेटर उन्मुक्त चंद - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को उन्होंने पूरा दिन देव संस्कृति विश्वविद्यालय में बिताया। यहां उन्होंने योग और यज्ञ किया। छात्रों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्मुक्त चंद रविवार की रात देव संस्कृति विवि पहुंचे। सोमवार की सुबह सबसे पहले उन्होंने विवि में ही योग करने के बाद यज्ञ किया। इसके बाद वह विवि के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या से मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed