फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: एक हफ्ते बाद उत्तराखंड से वापस लौटे विरुष्का, दयानंद आश्रम से साथ ले गए ये खास तोहफा

Wed, 01 Feb 2023 09:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Feb 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Virat kohli Anushka sharma Return from Rishikesh with precious Gift
मुंबई वापस लौटते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उत्तराखंड प्रवास के बाद मुंबई लौट गए। बुधवार को दोपहर में वह ऋषिकेश से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वापसी की उड़ान भरी। हालांकि, उन्होंने प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी। 



Virat-Anushka: बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर ट्रैकिंग पर निकले विराट, परिवार के साथ खूब की मौज-मस्ती, तस्वीरें

इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सुबह स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि और मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने प्रशंसकों से मुलाकात कर ऑटोग्राफ दिए। दोपहर में विराट कार से परिवार के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Cricketer Virat kohli Anushka sharma Return from Rishikesh with precious Gift
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले स्वामी दयानंद आश्रम में सुबह 6 बजे उन्होंने समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट ने कुछ देर के लिए ध्यान भी लगाया। इसके बाद दोनों ने आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूर्जा अर्चना की।

Cricketer Virat kohli Anushka sharma Return from Rishikesh with precious Gift
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद विराट और अनुष्का ने योग किया। इस दौरान आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। हालांकि, विराट और अनुष्का ने प्रशंसकों को केवल ऑटोग्राफ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Virat kohli Anushka sharma Return from Rishikesh with precious Gift
स्वामी दयानंद आश्रम - फोटो : अमर उजाला

आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षताकृता नंद और स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी साक्षताकृता नंद ने विराट और अनुष्का को स्वामी दयानंद की पुस्तकें भेंट की।

विज्ञापन
Cricketer Virat kohli Anushka sharma Return from Rishikesh with precious Gift
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विराट और अनुष्का ने कहा उन्हें आश्रम में शांति और आध्यात्मिक उर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वह दोबारा आश्रम में आएंगे। दोपहर 1.30 पर विराट और अनुष्का यहां से रवाना हो गए। बता दें कि उन्हें स्वामी दयानंद आश्रम आने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने सलाह दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed