फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर ट्रैकिंग पर निकले विराट, परिवार के साथ खूब की मौज-मस्ती, तस्वीरें

Wed, 01 Feb 2023 08:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Feb 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli Anushka sharma Return after one Week Uttarakhand Visit see family beautiful Photos
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परिवार के साथ एक हफ्ते बाद उत्तराखंड प्रवास से वापस मुंबई लौट गए। बुधवार दोपहर उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी।



Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें

इस एक हफ्ते में विरुष्का ने एक ओर जहां दयानंद आश्रम पहुंचकर शांत वातावरण में अपने को लीन कर लिया, वहीं, उन्होंने पहाड़ों की सैर कर बेटी वामिका के साथ खूब मौज-मस्ती भी की।  दोनों ने बैरागढ़ स्थित सहेजा रिजॉर्ट में प्रकृति के बीच शानदार समय बिताया। विराट पत्नी अनुष्का के साथ बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर ट्रैकिंग पर निकले। उन्होंने बेटी को गंगा के जल का स्पर्श करा प्रकृति के पास होने का एहसास कराया।

Virat kohli Anushka sharma Return after one Week Uttarakhand Visit see family beautiful Photos
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : फेसबुक

बता दें कि विराट कोहली परिवार के साथ 26 जनवरी को पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के बैरागढ़ पहुंचे थे। वह यहां सहेजा रिट्रीट इन लैप ऑफ मदर नेचर रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। विराट और उनका परिवार कार से ऋषिकेश पहुंचा था, इसलिए किसी को उनके ऋषिकेश पहुंचने की भनक नहीं लग पाई। 

Virat kohli Anushka sharma Return after one Week Uttarakhand Visit see family beautiful Photos
सैर पर जाते विराट और अनुष्का - फोटो : फेसबुक

अनुष्का ने इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल पर पहाड़ में पहाड़, ऊपर कोई नहीं...कैप्शन के साथ ट्रैकिंग की फोटो साझा की। यमकेश्वर के बैरागढ़ के सहेजा रिट्रीट : इन द लैप को मदर नेचर रिजॉर्ट में विराट कोहली परिवार के साथ चार दिन तक रहे। यहां विराट और अनुष्का ने पहाड़, गुनुगनी धूप, नदी और हरियाली के बीच समय बिताया। 30 जनवरी की शाम विराट, अनुष्का, बेटी वामिका और मां सरोज कोहली के साथ शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli Anushka sharma Return after one Week Uttarakhand Visit see family beautiful Photos
विराट बेटी वामिका के साथ - फोटो : अमर उजाला

यहां दो दिन के प्रवास के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो और अनुभव साझा किए। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यमकेश्वर की हेंवल घाटी की ट्रैकिंग की फोटो साझा की। इसमें विराट बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर उबड़ खाबड़ पहाड़ी रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का उनके आगे चल रही हैं।

विज्ञापन
Virat kohli Anushka sharma Return after one Week Uttarakhand Visit see family beautiful Photos
मुंबई वापस लौटते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा विराट एक फोटो में वामिका को नदी का स्पर्श करवाते नजर आए। अनुष्का ले गंगा किनारे ध्यान की मुद्रा की भी एक फोटो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा की। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि क्या आप देख नहीं सकते, सब उत्तम है, नीम करोली बाबा...।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed