फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh: वनंत्रा फैक्टरी पहुंचे अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य, मुंह ढककर निकले बाहर

Wed, 01 Feb 2023 08:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

करीब 45 मिनट बाद वह फैक्टरी से बाहर आकर मीडिया से बचते बचाते कार में बैठकर निकल गए। 

विज्ञापन
Ankita Murder Case Main Accused Pulkit father Vinod Arya reached Vanantra factory Secretly
फैक्टरी से बाहर आते पूर्व राज्यमंत्री डॉ. विनोद आर्य - फोटो : अमर उजाला

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य गंगा भोगपुर स्थित स्वदेशी ऑर्गेनिक फैक्टरी पहुंचे। वनंत्रा रिजॉर्ट के बाहर तैनात पुलिस को न्यायालय के आदेश का हवाला देने और अधिकारी से बात कराने के बाद वह इंश्यारेंस कंपनी के अधिकारी बताने वाले तीन लोगों के साथ फैक्टरी में दाखिल हुए। करीब 45 मिनट के बाद वह फैक्टरी से बाहर निकले और मीडिया से बचते बचाते हुए कार में बैठकर निकल गए।



Roorkee: अंतिम संस्कार से पहले अचानक 'जिंदा' हो गई 102 साल की 'मृत' वृद्धा, सांसें चलती देख हैरत में पड़े लोग

बुधवार को सुबह करीब 10.39 पर कार से विनोद आर्य वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंचे थे। उनके साथ कार में युवती और दो अन्य लोग सवार थे। वह फैक्टरी के भीतर जाने लगे तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनको रोक लिया। विनोद आर्य ने पुलिसकर्मियों को न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए भीतर जाने की अनुमति के लिए कहा। लेकिन इस पर पुलिसकर्मी नहीं माने।

Ankita Murder Case Main Accused Pulkit father Vinod Arya reached Vanantra factory Secretly
फैक्टरी से बाहर आते पूर्व राज्यमंत्री डॉ. विनोद आर्य - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद विनोद आर्य ने फोन पर किसी अधिकारी से पुलिसकर्मियों की बात कराई। इस बीच सुबह 11.39 बजे हरियाणा नंबर की एक और कार वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंची। इसमें दो लोग सवार थे। विनोद आर्य ने उन दोनों लोगों को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताया और पैक्टरी में नुकसान का जायजा लेने की बात कही।

Ankita Murder Case Main Accused Pulkit father Vinod Arya reached Vanantra factory Secretly
पूर्व राज्यमंत्री डॉ. विनोद आर्य - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद विनोद आर्य, युवती और स्वयं को इंश्यारेंस कंपनी के अधिकारी बताने वाले दो लोग सुबह 11.45 बजे फैक्टरी के भीतर घुसे। फैक्टरी में 45 मिनट बिताने के बाद चारों लोग बाहर निकले। विनोद आर्य ने मुंह को रुमाल से ढका हुआ था। इस दौरान बाहर मीडिया ने विनोद आर्य से सवाल जवाब की कोशिश की, लेकिन वह फैक्टरी में घुसने की अनुमति की बात कहते हुए कार में बैठकर मौके से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case Main Accused Pulkit father Vinod Arya reached Vanantra factory Secretly
पुलकित आर्य की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य की गंगा भोगपुर स्थित स्वदेशी ऑर्गेनिक फैक्टरी चर्चा में आई थी। बीते 30 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्टरी में आग लग गई थी। इससे पहले 24 सितंबर को भी पुलकित की फैक्टरी में आग लगी थी।

विज्ञापन
Ankita Murder Case Main Accused Pulkit father Vinod Arya reached Vanantra factory Secretly
पुलकित आर्य का रिजॉर्ट - फोटो : अमर उजाला

स्वदेशी आर्गेनिक फैक्टरी सील नहीं की गई है। आगजनी के बाद फैक्टरी में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकृत व्यक्ति के लिए फैक्टरी में आवागमन पर रोक टोक नहीं है। न्यायालय ने भी इसके लिए निर्देशित किया है।
- विनोद सिंह गुसाईं, थाना प्रभारी, लक्ष्मणझूला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed