फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2023: सीएम धामी ने कहा- शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को बधाई, हरीश रावत की जानें प्रतिक्रिया

Wed, 01 Feb 2023 04:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Feb 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2023 CM Pushkar singh Dhami former CM Harish Rawat and public Reaction on Budget
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को मोदी सरकार का नौवां बजट पेश किया। इसमें उन्होंने कई बड़ी योजनाओं का एलान किया।  वहीं कई तरह के पुराने शुल्कों को हटाने का भी एलान किया। मध्यम वर्ग को आम बजट में जिस राहत का तीन साल से इंतजार था, वह आखिरकार मिल गई। लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच बड़ी घोषणाएं कीं।

वहीं अब बजट को लेकर पक्ष-विपक्ष और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को लेकर कहा कि 'मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं और देश के लोगों के सामने शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। यह बजट देश के साथ-साथ दुनिया के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
 

Union Budget 2023 CM Pushkar singh Dhami former CM Harish Rawat and public Reaction on Budget
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

बजट को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि  लगता है प्रधानमंत्री के पास युवाओं के लिए कोई शब्द नहीं है। बेरोजगारी को हल करने के लिए कोई बात नहीं की गई, युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है। सोशल और एजुकेशन के  क्षेत्र में बहुत माइनर वृद्धि है। सोशल सेक्टर को अनदेखा किया गया है। तो ऐसे बजट को केवल चंद शब्दों का बजट कहा जा सकता है। जिससे देश की किसी समस्या का कोई समाधान नहीं होगा।   

Union Budget 2023 CM Pushkar singh Dhami former CM Harish Rawat and public Reaction on Budget
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

क्या महंगा?

  • सिगरेट पर आकास्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया।
  • ब्लेंडेड सीएनजी पर जीएसटी हटेगा, कीमतों में आएगी कमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2023 CM Pushkar singh Dhami former CM Harish Rawat and public Reaction on Budget
बजट देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
  • कंपाउंडेड रबड़ पर बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी की गई। महंगा होगा।
  • सोने के बार से बने आभूषणों पर कस्टम ड्यूटी में इजाफा
  • किचन में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 15% की गई।


ये भी पढ़ें...Budget 2023:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन पटल पर रखा बजट, टीवी और मोबाइल से चिपके रहे लोग

विज्ञापन
Union Budget 2023 CM Pushkar singh Dhami former CM Harish Rawat and public Reaction on Budget
बजट देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला

क्या सस्ता?

  • प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट।
  • मोबाइल पुर्जों और कैमरा लेंसों के आयात शुल्क में छूट का प्रावधान। हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए आयात सीमा शुल्क में छूट।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed