{"_id":"68402ec90b487ff19d0cc61d","slug":"dehradun-bjp-leader-murdered-neither-friendship-with-girl-nor-enmity-with-azhar-still-rohit-was-killed-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP नेता की हत्या: न युवती से दोस्ती और न अजहर से दुश्मनी, फिर भी मारा गया रोहित, चंद मिनट में ऐसे बिगड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP नेता की हत्या: न युवती से दोस्ती और न अजहर से दुश्मनी, फिर भी मारा गया रोहित, चंद मिनट में ऐसे बिगड़ी बात
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:30 PM IST
सार
Dehradun Crime News: पुलिस को मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। मृतक भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा था और पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रेमनगर के मांडूवाला में स्टोन क्रशर मालिक और भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित नेगी की न तो युवती से दोस्ती थी और न ही उसके हिमायती अजहर से दुश्मनी। फिर भी रोहित की इस विवाद में हत्या हो गई।
उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उससे अजहर का युवती को गाली देना सहन नहीं हुआ और उसने भी अजहर को दो चार सुना दी। ताव में आकर अजहर ने भी चंद मिनटों बाद ही रोहित को गोली मार दी।
दरअसल, जिस युवती के कारण यह विवाद बताया जा रहा है उसका अजहर से भी कोई विशेष ताल्लुक नहीं है। बस वह युवती अजहर के समुदाय से आती है। केवल इसके लिए अजहर उसका हिमायती बनता था।
3 of 5
देहरादून में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसे यह नागवार गुजरता था कि युवती दूसरे समुदाय के युवकों से क्यों मिलती है। उसकी दोस्ती रोहित नेगी के एक दोस्त से थी। उससे मिलने के लिए युवती का यह हिमायती अजहर बार-बार उसे मना करता था। लेकिन, युवती उसके कहने में नहीं आती थी। बार-बार की दखलअंदाजी युवती को भी नहीं पसंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देहरादून में हत्या के बाद रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में वह भी अजहर से दूरी बनाकर रहती थी। युवती ने एक स्थानीय कॉलेज से फिजियोथैरेपी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती ने ही सभी को पार्टी में बुलाया था। यहां भी अजहर उस पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
हत्या के बाद जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अजहर के मना करने पर भी उसने पार्टी की तो इस पर वह और भी गुस्सा हो गया। इस पार्टी की फोटो खींचकर भी अजहर ने युवती के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उसे फोन करने लगा। फोन पर इसी बातचीत को रोहित नेगी ने सुन लिया और अजहर से दो चार बात हो गईं। इन्हीं बातों में इतनी गरमा-गर्मी हुई कि बात हत्या तक पहुंच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।