फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शपथ ग्रहण के दौरान भाजपाईयों में मची फोटो खिंचवाने की होड़, मंच पर गिरने से बचे मेयर गामा

Mon, 03 Dec 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Dehradun New Mayor Sunil uniyal gama Survive from falling on stage
मेयर गामा

देहरादून में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महापौर सुनील उनियाल गामा मंच से गिरते-गिरते बचे। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं में मंच फोटो खिंचवाने की इतनी होड़ लगी कि मेयर गामा को भीड़ में धक्का लग गया। इसके बाद वे जैसे ही गिरने लगे तो पार्षदों व अन्य लोगों ने उन्हें गिरने से बचाया। 

Dehradun New Mayor Sunil uniyal gama Survive from falling on stage
मेयर गामा

बता दें कि आज प्रदेश में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सबसे पहले देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने गोपनीयता की शपथ ली। गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली ने उन्हें शपथ दिलाई। 

Dehradun New Mayor Sunil uniyal gama Survive from falling on stage
मेयर गामा
गामा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर निगम देहरादून के चौथे मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद महापौर सुनील उनियाल गामा ने नवनिर्वाचित 25-25 पार्षदों को एक बार में शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गामा के लिए अग्निपरीक्षा का वक्त है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun New Mayor Sunil uniyal gama Survive from falling on stage
देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह

उन्होंने कहा कि गामा को खुद को साबित करना होगा। शहर के विकास के लिए जो वादे उन्होंने किए हैं, वह वादे उन्हें पूरे करने होंगे। सरकार इस काम में उनकी पूरी मदद करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सहदेव पुण्डीर और खजान दास भी मौजूद। 

विज्ञापन
Dehradun New Mayor Sunil uniyal gama Survive from falling on stage
मेयर गामा

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने गामा को गंगोत्री का गंगाजल और अपनी पुस्तक विश्व धरोहर गंगा भेंट की। बता दें कि पूरे प्रदेश के 84 नगर निकाय बोर्ड आज पहली बैठक के साथ ही अस्तित्व में आ जाएंगे। इसके साथ ही, सात मेयर और 77 चेयरमैनों समेत 1148 पार्षद/सभासद भी रविवार से काम संभाल लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed