प्रदेश में अभी डेंगू का डंक थमा ही नहीं कि चिकनगुनिया ने दोहरा वार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक चिकनगुनिया के 11 मरीज सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक सात नैनीताल के हैं। दूसरी ओर डेंगू के भी 11 मरीज सामने आए। चिकनगुनिया, डेंगू से पीड़ित सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अब पड़ रहा डेंगू और चिकनगुनिया का डबल अटैक, इस एक फर्क से पहचान करें और सेफ रहें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के मौसम में डेंगू के साथ अब चिकनगुनिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। नैनीताल में चिकनगुनिया के सात मरीज, अल्मोड़ा में दो और एक-एक मरीज चंपावत और पिथौरागढ़ में सामने आए हैं। वहीं, रोजाना डेंगू के मरीज भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को डेंगू के चार मामले देहरादून, दो हरिद्वार, एक नैनीताल और चार मामले टिहरी में सामने आए। स्वास्थ्य निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में डेंगू के अब तक करीब 86 मरीज सामने आ चुके हैं।
इसमें सबसे अधिक 25 मरीज देहरादून, हरिद्वार के 21, टिहरी गढ़वाल के 24, नैनीताल के 11, ऊधमसिंह नगर के चार और पौड़ी गढ़वाल का एक मरीज शामिल है। वहीं, डेंगू से अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है। डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नितेश कुमार झा ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने जिलों में डेंगू व चिकनगुनिया को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। यदि किसी जिले में बीमारियां ज्यादा फैलती हैं तो इसका मतलब यह है कि वहां एहतियाती कदम नही उठाए गए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डेंगू में बुखार के साथ हाथ-पैर में दर्द रहता है। इंसान को भूख कम लगने लगती है। जी मचलाना और उल्टी करने का भी मन होता है। डेंगू का बुखार बहुत तेज होता है और ठंड के साथ बुखार आता है। डेंगू के बुखार का एक खास लक्षण होता है सिर में और आंखों में तेज दर्द। कभी-कभी आंख और नाक से खून आने के लक्षण भी दिख सकते हैं। स्किन में लाल धब्बे पड़ना भी कभी-कभी देखा गया है। डेंगू की सबसे अहम पहचान होती है कि मरीज को बुखार के साथ कमजोरी लगने लगती है क्योंकि उसके प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं।
चिकनगुनिया के लक्षण भी डेंगू से मिलते जुलते हैं लेकिन इसमें प्लेटलेट्स काउंट कम नहीं होते हैं इसलिए मरीज को डेंगू की तलना में कमजोरी कम लगती है। चिकनगुनिया का सबसे अहम लक्षण शरीर में चकत्ते या दाने पड़ना होता है। जिनका रंग हल्का लाल रंग का होता है। इसमें तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द चिकनगुनिया का सामान्य लक्षण होता है। जब भी बुखार आता है तो तेज सरदर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं। चिकनगुनिया में शरीर में जकड़न की समस्या भी रहती है।