दीपावली पर जमकर हुई आतिशाजी से राजधानी देहरादून की आबोहवा खतरनाक हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा 300 से पार पहुंचा है। देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की समेत कई प्रमुख शहरों में भी प्रदूषण स्तर खतरनाक हुआ है।
Uttarakhand: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी से खतरनाक हुई राजधानी देहरादून की आबोहवा, 300 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया कि देहरादून के अलावा हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश, रुड़की, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जैसे तमाम शहरों में प्रदूषण स्तर की मानीटरिंग की गई है। जिसकी रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को आतिशबाजी के दौरान प्रदूषण स्तर के साथ ही ध्वनि प्रदूषण के स्तर के भी मानीटरिंग भी की गई, जिसके लिए विशेषज्ञों को जरूरी निर्देश जारी किए गए थे।
ये भी पढ़ें...Surya Grahan 2022: सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे
ये होता है एक्यूआइ
शून्य लेकर 50 एक्यूआई स्तर को सेहत के लिए ठीक माना, जबकि 51 से लेकर 100 तक एक्यूआई संतोषजनक, 101 से लेकर 200 तक एक्यूआई स्तर को मध्यम, 201 से लेकर 300 को खराब, 301 से लेकर 400 एक्यूआई स्तर को बेहद खराब और 401 से लेकर 500 तक एक्यूआई स्तर को सेहत के लिहाज से बेहद गंभीर माना जाता है।