फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों की नौकरी छोड़ पूर्व सीएम की बेटी बनीं कैप्टन, वर्दी में देख गर्व से चौड़ा हुआ पिता का सीना

Sat, 22 Dec 2018 01:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Ex Cm Ramesh pokhriyal nishank daughter become colonel in indian army
श्रेयसी निशंक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयशी निशंक विदेश में नौकरी छोड़ सेना में अफसर बन गई है। इस खास मौके पर लखनऊ में आयोजित पासिंग आउट परेड में खुद डॉ. निशंक मौजूद रहे।



 

Ex Cm Ramesh pokhriyal nishank daughter become colonel in indian army
पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बेटी श्रेयशी

दून के स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद श्रेयशी निशंक ने हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उनका पहले से ही सेना में जाकर देशसेवा करने का सपना था। इसलिए सेना की मेडिकल कोर ज्वाइन की। 
 

Ex Cm Ramesh pokhriyal nishank daughter become colonel in indian army
श्रेयसी निशंक

शनिवार को लखनऊ में हुई पासिंग आउट परेड से पासआउट होकर श्रेयशी निशंक सेना में कैप्टन गई हैं। श्रेयशी की बड़ी बहन अरुषि निशंक का कहना है कि उत्तराखंड में पहले से ही युवाओं में सेना के प्रति उत्साह रहा है। हर घर फौजी की कहावत को उनकी छोटी बहन श्रेयशी ने भी चरितार्थ किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Cm Ramesh pokhriyal nishank daughter become colonel in indian army
श्रेयशी निशंक

उनके पूरे परिवार को श्रेयशी पर गर्व है। आपको बता दें कि श्रेयशी के पिता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वह वर्तमान में हरिद्वार के सांसद हैं। बेटी के सेना ज्वाइन करने पर डॉ. निशंक का कहना है कि, मुझे गर्व हो रहा है कि हमारे परिवार से मेरी बेटी पहली सैन्य अफसर बनी है। 

विज्ञापन
Ex Cm Ramesh pokhriyal nishank daughter become colonel in indian army
डा.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : google

कहा कि, उनकी इच्छा थी कि परिवार से कोई सेना में होना चाहिए। मेरी बेटी ने यह इच्छा पूरी कर दी है। कहा कि बेटी श्रेयशी बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन करीब दो साल पहले उसने सेना में जाने की ठान ली। कहा कि, मुझे बेहद खुशी हो रही है कि अब श्रेयशी सेना में अपनी सेवाएं देकर देश सेवा करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed