फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद बेटे के पार्थिव शरीर की राह तकती रहीं घरवालों की आंखें, चीत्कार सुन हर कोई रोया, तस्वीरें.. 

Wed, 22 Jan 2020 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Family Of Pulwama Encounter Martyred Soldiers Rahul waited For dead Body Whole day
- फोटो : अमर उजाला

आतंकियों से लोहा लेते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए चंपावत के  लाल राहुल रैंसवाल की पार्थिव देह का बुधवार को परिजन और नगर के लोग पूरे दिन नम आंखों से इंतजार करते रहे। 18 कुमाऊं के इस शहीद जांबाज की पार्थिव देह के बृहस्पतिवार को आने की जानकारी बुधवार की शाम पुष्ट हुई। 

Family Of Pulwama Encounter Martyred Soldiers Rahul waited For dead Body Whole day
- फोटो : अमर उजाला

लोग बुधवार की सुबह से ही परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए शहीद के कनलगांव स्थित आवास पर पहुंच गए थे। मां हरू देवी, पत्नी प्रीति सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। लखनऊ में 15 कुमाऊं में तैनात शहीद राहुल के बड़े भाई राजेश रैंसवाल अपनी पत्नी और शहीद की पत्नी प्रीति के साथ सुबह साढ़े नौ बजे घर पहुंचे। 

Family Of Pulwama Encounter Martyred Soldiers Rahul waited For dead Body Whole day
- फोटो : अमर उजाला

दोपहर 12 बजे बाद दिल्ली और बठिंडा से शहीद की दोनों बहनें भी पहुंच गईं। इसके बाद माहौल और गमगीन हो गया। इस दौरान लोग देशभक्ति के नारे भी लगाते रहे। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के रियासीबमन गांव के फौजी राहुल रैंसवाल मंगलवार को पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family Of Pulwama Encounter Martyred Soldiers Rahul waited For dead Body Whole day
- फोटो : अमर उजाला

राहुल पर एक मकान में महिला के पीछे छिपे आतंकी ने घात लगाकर हमला किया। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि शहीद राहुल का पार्थिव शव बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बाद एसएसबी के हेलीपैड पर पहुंचेगा। यहां से पार्थिव देह को उनके आवास ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
Family Of Pulwama Encounter Martyred Soldiers Rahul waited For dead Body Whole day
- फोटो : अमर उजाला

अंतिम दर्शन के बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ डिप्टेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल की शहादत की खबर सुनकर लोग परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच गए। एसडीएम अनिल गर्ब्याल, मेजर जितेंद्र भाखड़ सहित कई अफसरों ने बृहस्पतिवार को होने वाली अंत्येष्टि की तैयारियों का भी जायजा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed