{"_id":"5d7f5e188ebc3e939f406b40","slug":"farmers-protest-in-roorkee-set-fire-on-bike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुड़की में गरजे किसान, सड़क पर खड़ी कर दी ट्रॉलियां और बाइकों में लगा दी आग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में गरजे किसान, सड़क पर खड़ी कर दी ट्रॉलियां और बाइकों में लगा दी आग, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के रुड़की में महापंचायत में किसानों का गुस्सा फूटा पड़ा। किसानों ने दो बाइकों को आग के हवाले कर नए मोटर अधिनियम का विरोध किया है। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। महापंचायत से पहले किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ बेलड़ी से लेकर रुड़की तक पैदल मार्च भी निकाला।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को करीब 70 ट्रैक्टरों के साथ करीब 700 किसान भाकियू के वरिष्ठ नेता पदम सिंह रोड के नेतृत्व में बेलड़ी गांव में एकत्र हुए। इसके बाद किसानों ने रुड़की की ओर रुख किया। किसानों को इतनी बड़ी संख्या में रुड़की की ओर बढ़ता देख प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रशासन के अधिकारियों ने किसान नेताओं से संपर्क साधना शुरू किया, लेकिन किसान, प्रशासन के आश्वासन पर नहीं माने और किसान जिंदाबाद व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रुड़की की ओर बढ़ने लगे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान किसान सोलानीपुल, मलकपुर चुंगी, रुड़की टॉकिज, पोलारिस होटल से होते हुए शाम करीब तीन बजे बोट क्लब पहुंचे। यहां पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद किसानों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि गन्ना भुगतान दो-दो साल से नहीं हुआ है। वहीं ऊर्जा निगम बिल जमा न होने पर किसानों के कनेक्शन काट रहा है। जब किसानों के पास भुगतान आदि का पैसा आएगा, तभी तो किसान बिजली का बिल चुकाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने नए मोटर अधिनियम का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान खेत में भी जाता है, तो उसका भी बिना हेलमेट के होने पर चालान कर दिया जाता है। चालान की रकम भी इतनी होती है कि जितने की स्कूटी की कीमत नहीं होती है। किसानों का कहना था कि जब तक किसानों की मांगों पर संज्ञान नहीं लिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
किसान बेलड़ी गांव से रुड़की-हरिद्वार मार्ग पर होते हुए बोट क्लब पर पहुंचे। बेलड़ी से जैसे ही किसान हाईवे पर पहुंचे तो जाम के हालात पैदा हो गए। इससे कई वाहन जाम में फंस गए और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी किसानों को समझौते हुए वाहनों को निकालते नजर आए। बेलड़ी से ही किसानों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। इसमें दोनों कोतवाली के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया था ताकि समय रहते किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। जैसे ही किसान बोट क्लब पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने बेरीकेड़िंग लगाकर भारी वाहनों को गंगनहर के नए पुल की ओर डायवर्ट कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।