फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठी द्रोणनगरी, धूमधाम से किया लालबाग के बादशाह का स्वागत, तस्वीरें...

Fri, 14 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 celebration photos in dehradun
Ganesh Chaturthi dehradun photos

राजधानी में गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने लालबाग के बादशाह का स्वागत धूमधाम और हर्षोल्लास से किया। बृहस्पतिवार से शुरू हुए गणेश महोत्सव के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर सजाए गए पंडालों में भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित की गईं और पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर शहर में कई जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश को पंडालों तक पहुंचाया। गणपति बप्पा के जयकारों से पांडाल गूंज उठे। शोभायात्राओं में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं घरों में भी भागवान गणेश विराजे गए। 

Ganesh Chaturthi 2018 celebration photos in dehradun
Ganesh Chaturthi dehradun photos

गढ़ी कैंट में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से भगवान गणेश मूर्ति स्थापित की। इससे पहले गुरु योगी बिपिन जोशी ने पूजा-अर्चना कराई। समिति के अध्यक्ष मूर्तिकार और चित्रकार आजीव विजय ने मूर्ति को स्वयं बनाया है। समिति की ओर से रविवार को चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के संरक्षक आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि बच्चों के नैतिक और चारित्रिक विकास के लिए चित्रकला प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सायं काल में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही आशियाना जागरण पार्टी की ओर से नृत्य भजन कीर्तन के साथ शनिवार को सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इस मौके पर अर्चना पंडित, संजय जोशी, डॉ मथुरा दत्त जोशी, पंडित राजकुमार ममगाईं, सुधा विजय, राजीव विजय, नीलम विजय, गीता जोशी आदि मौजूद रहे। 
 

Ganesh Chaturthi 2018 celebration photos in dehradun
Ganesh Chaturthi dehradun photos

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उत्तरांचल कॉलेज में दक्षिण गणेश उत्सव कमेटी के छात्रों ने बृहस्पतिवार को दस फीट ऊंचे बप्पा को कॉलेज परिसर में विराजमान किया। यहां लगभग चार सौ छात्र मिलकर गणेश उत्सव मना रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष गणेश ने बताया कि गणेश महोत्सव पर कॉलेज के छात्रों की ओर से समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष गणेश ने बताया कि गणेश उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अपनी संस्कृति को बनाए रखना है। कमेटी के सभी छात्र तेलंगाना और हैदराबाद के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 celebration photos in dehradun
Ganesh Chaturthi dehradun photos

गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश उत्सव समिति पटेलनगर की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 महिलाएं कलश धारण करती हुई चल रही थी। श्याम सुंदर मंदिर के समीप मैदान में सजाए गए पंडाल में बप्पा को विराजा गया। इससे पहले सहारनपुर रोड स्थित एक विवाह स्थल में पंडित तजेंद्र हरजई, मनीष जॉली और योगेश आनंद ने विशेष पूजा की। जहां से शुरू हुई कलश यात्रा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गणपति प्रतिमा की स्थापना की। हरजई ने बताया कि दस दिन चलने वाले गणेश उत्सव में प्रतिदिन शाम छह से नौ बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से रविवार को चित्रकारी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कक्षा एक से आठ तक के छात्र भाग ले सकते हैं। इस दौरान योगेश आनंद, चंद्र मोहन आनंद, साहिल, शेखर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 celebration photos in dehradun
Ganesh Chaturthi dehradun photos

गढ़ी कैंट स्थित श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के पंडाल में स्थापित किए गणपति बप्पा की मूर्ति को इको फ्रेंडली बनाया है। जिसका विसर्जन के दौरान नदी का पानी दूषित नहीं होगा। मूर्ति बनाने वाले आजीव विजय ने बताया कि इसको बनाने में पांच दिन का समय लगा। जिसे मिट्टी, गत्ते और कागज से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस साल की गणेश चतुर्थी में सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे जल और पर्यावरण दूषित न हो। विजय ने बताया कि 14 साल से वह बप्पा की मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। हर साल उनका प्रयास कुछ अलग करने का होता है। जिससे समारोह को एक भव्य रूप दिया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed