फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में दसवीं की छात्रा ने संभाला चंपावत की डीएम का कार्यभार! तस्वीरों में देखें क्या हुआ फिर...

Sun, 24 Jan 2021 05:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Girl child day 2021: Uttarakhand Champawat Student Nikita Become One Day District Magistrate
एक दिन की डीएम बनीं निकिता - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चंपावत में दसवीं की छात्रा ने एक दिन के लिए डीएम का कार्यभार संभाला। बालिका दिवस के मौके पर डीएम का कार्यभार संभालकर टनकपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्रा निकिता आर्य बेहद खुश नजर आईं। 

Girl child day 2021: Uttarakhand Champawat Student Nikita Become One Day District Magistrate
एक दिन की डीएम निकिता को सम्मानित करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

एक दिन के डीएम के रूप में चयनित होने के बाद निकिता ने कहा कि वे गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। अब वे सच में एक आईएएस अफसर बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगी। इसके लिए निकिता आर्य को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सम्मानित किया। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि पढ़ाई में होशियार होने के आधार पर निकिता का एक दिन के डीएम के रूप में चयन किया गया। 

Girl child day 2021: Uttarakhand Champawat Student Nikita Become One Day District Magistrate
बैठक लेतीं एक दिन की डीएम बनीं निकिता - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद निकिता ने जिले की कानून व्यवस्था के साथ ही पांच विभागों की समीक्षा की। कोरोना काल में डीएम निकिता की प्राथमिकता में सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग आया। उन्होंने सीएमओ को जिले में कोरोना से बचाव के उपायों के अलावा 108 एंबुलेंस, गर्भवती और प्रसूता महिलाओं के लिए योजनाएं, महिला डॉक्टरों के रिक्त पदों और दूरदराज की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl child day 2021: Uttarakhand Champawat Student Nikita Become One Day District Magistrate
बैठक लेतीं एक दिन की डीएम बनीं निकिता - फोटो : अमर उजाला

वहीं उन्होंने, बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, किशोरियों को अपराध से बचाने के तरीके सहित कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उठाए जा रहे उपायों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मामले में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Girl child day 2021: Uttarakhand Champawat Student Nikita Become One Day District Magistrate
बैठक लेतीं एक दिन की डीएम बनीं निकिता - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही उन्होंने जिले में ऑनलाइन पढ़ाई, एमडीएम भोजन समेत शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सीईओ को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के लिए उठाए जाने वाले उपाय की संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए संतोष जताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed