{"_id":"5afc7a1b4f1c1b1a5e8b50bd","slug":"group-c-online-application-filling-pattern-will-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रुप 'सी' की सीधी भर्ती के पैटर्न में हुआ यह बड़ा बदलाव, ध्यान नहीं दिया तो हो जाएंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप 'सी' की सीधी भर्ती के पैटर्न में हुआ यह बड़ा बदलाव, ध्यान नहीं दिया तो हो जाएंगे परेशान
Thu, 24 May 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 May 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समूह ‘ग’ श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती के पैटर्न में कुछ बदलाव किया गया है। आगे जानिए...
2 of 6
फाइल फोटो
यह बदलाव अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन आवेदन पत्र भरने का पैटर्न किया जाएगा। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को आवेदन पत्र का नया प्रारूप तैयार करने का काम सौंपा गया है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के लिए आनलाइन आवेदन पत्र भरने में आसानी होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को यूजर आईडी मिलेगी, जिससे अभ्यर्थी को बार-बार आवेदन करने पर मांगी गई जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी।
3 of 6
exam
नए पैटर्न में रिक्त पदों के लिए आवेदन करने पर प्रत्येक अभ्यर्थी की यूजर आईडी तैयार की जाएगी। इससे आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने पर बार-बार फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता व अन्य जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी। अभ्यर्थी की पूरी डिटेल यूजर आईडी पर उपलब्ध होगी। इससे आसानी से आवेदन पत्र को भरने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
internet
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा न होने के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के लिए शहरी क्षेत्रों में आना पड़ता है। अब चयन आयोग कॉमन सर्विस सेंटर पर भी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम यूजर चार्ज भी निर्धारित किया जाएगा। साइबर कैफों में अभ्यर्थियों से आवेदन भरने के लिए 150 से 200 रुपये चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
exam
विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए हजारों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। वर्तमान में भी चयन आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। आगामी दिनों में चयन आयोग वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसमें एक ही दिन में 20 हजार आवेदन पत्र पहुंचने का अनुमान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।