{"_id":"6162f9c98ebc3e624f62dcb0","slug":"hemkund-sahib-yatra-2021-doors-closed-news-11-thousand-devotees-visited-hemkund-this-year-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जो बोले सो निहाल के जयकारों संग बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, इस साल 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जो बोले सो निहाल के जयकारों संग बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, इस साल 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार दोपहर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने से पहले मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह और कुलवंत सिंह ने इस वर्ष की अंतिम अरदास पढ़ी। हेमकुंड की अंतिम अरदास में करीब 1800 श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष 11000 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।
रविवार सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब का पाठ प्रारंभ हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे शबद कीर्तन और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर इस वर्ष की अंतिम अरदास के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब से लाकर सचखंड में विराजमान कर दिया गया।
दोपहर ठीक डेढ़ बजे 418 इंजीनियरिंग कोर सेना की मधुर बैंड धुन के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कपाट बंद होने के दौरान लगभग 1800 तीर्थयात्री अंतिम अरदास में शामिल हुए।
Trending Videos
2 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण 18 सितंबर को हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए थे। इस अल्प समय में भी हजारों श्रद्धालु तीर्थ आए। इससे आगामी वर्ष यात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार जनक सिंह और रविंदर सिंह के साथ ही सैकड़ों तीर्थयात्री मौजूद थे। हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है। यह उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में है। हिमालय की गोद में बसा हेमकुंड साहिब सिख धर्म की आस्था का प्रतीक है।
4 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
हर साल हजारों की तादाद में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। चारों तरफ से पत्थरीले पहाड़ और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बसा हेमकुंड साहिब समुद्र तल से 4329 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां का सफर बहुत ही मुश्किल है।
विज्ञापन
5 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब जाने के लिए श्रद्धालुओं को बर्फीले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि इस बार बर्फ कम रही। हेमकुंड साहिब के कपाट हमेशा 25 मई को खोल दिए जाते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कपाट करीब साढ़े तीन महीने देरी से खोले गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।