सब्सक्राइब करें

होली 2021: होली के उल्लास में रंगी देवभूमि, होलिका दहन कर ढोल-नगाड़ों पर झूमे लोग, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan Holi 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला

होली के उल्लास में देवभूमि दिनभर रंगी रही। रविवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सुबह से ही लोगों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। इसके बाद शाम को प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में होलिका दहन की गई। शहर में कई जगहों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबकि, सोमवार को रंगों से होली खेली जाएगी।



होली 2021: बन रहे तीन विशेष योग, होलिका दहन के बाद ये काम करना होगा शुभ और फलदायी

Trending Videos
Holika Dahan Holi 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला

शहर में कई जगहों पर होलिका दहन के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर धमाल किया। होली के गीतों पर नृत्य कर लोगों ने जश्न मनाया। जबकि, कोरोनाकाल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan Holi 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला

होली की खरीदारी के लिए रविवार को शहर के बाजार गुलजार रहे। दिनभर लोगों ने खरीदारी की। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गुजिया और पकवान खिलाए। होलिका जलने के बाद लोगों ने होलिका की राख का तिलक लगाकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।

Holika Dahan Holi 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
होलिका दहन के समय गीत गाते लोग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में घंटाघर, जाखन, राजपुर रोड, कैनाल रोड, देहराखास, पलटन बाजार, हनुमान चौक, धर्मपुर, आराघर, रेसकोर्स समेत शहर के कई जगहों में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। लुनिया मोहल्ला समिति की ओर से पलटन बाजार में धूमधाम से होलिका दहन का पर्व मनाया।

विज्ञापन
Holika Dahan Holi 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
होलिका दहन के समय गीत गाते लोग - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम अशोक वर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें भाईचारे और प्रेम से रहने का संदेश देता है। उधर, कैनाल रोड, जाखन निवासियों की ओर से होलिका दहन से पहले होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक गीतों में नृत्य करने के साथ फूलों की होली खेली। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed