एटीएम कार्ड का डाटा चुराकर, खातों में सेंध लगाने के अब तक के सबसे बड़े मामले में साइबर क्रिमिनल्स ने अलग-अलग बैंकों के दर्जनों खाताधारकों के लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।
{"_id":"596aeb9a4f1c1b310f8b4659","slug":"how-can-you-guard-atm-from-atm-cloning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM क्लोनिंग से अब तक की सबसे बड़ी लूट, इन तरीकों से ठग आपको भी बना सकते हैं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM क्लोनिंग से अब तक की सबसे बड़ी लूट, इन तरीकों से ठग आपको भी बना सकते हैं शिकार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस
- फोटो : file photo
शनिवार रात तक 27 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी थीं, जिनमें करीब नौ लाख रुपए उड़ाए गए हैं। अलग-अलग थानों में शिकायत आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
demo pic
आपके एटीएम कार्ड का क्लोन बन सकता है। आपकी पूरी जानकारी भी ठगों के पास आसानी से जा सकती है। ऐसे में आपके खाते से ठग आसानी से पैसा निकाल सकते हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
अक्सर आप एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं। आपके सामने नजर आ रही सामान्य सी दिखने वाली एटीएम मशीन धोखाधड़ी के उपकरणों से लैस हो सकती है। एटीएम मशीन में कार्ड एंटर करने वाली जगह पर साइबर क्रिमिनल एक पोर्टेबल स्कैनर फिक्स कर देते हैं। यह स्कैनर एटीएम मशीन के जैसा ही होता है इसलिए पता ही नहीं चलता कि कार्ड एंटर करने वाली जगह पर कोई स्कैनर लगा है। इसलिए ध्यान रखें कि कार्ड एंटर वाली जगह पर अगर लाइट जल रही है तो सब ठीक है । मामला गड़बड़ है तो एलईडी लाइट बंद रहेगी। समझो वहां स्कैनर लगा हुआ है। ऐसे में कतई ट्रांजेक्शन न करें।
विज्ञापन
card swap
जब आप कार्ड एंटर करते हैं तो आपके एटीएम कार्ड को मशीन में पहले से लगा स्कैनर स्कैन कर लेता है यानि वह इमेज उस एडिशनल ट्रैपिंग डिवाइस में सेव हो जाती है, जिसका इस्तेमाल बाद में आपका पैसा निकालने के लिए किया जाता है। मशीन में कार्ड डालने के बाद आपके एटीएम पिन का पता लगाने की बारी आती है और इसके लिए क्रिमिनल एटीएम मशीन के की बोर्ड के एकदम ऊपर एक कैमरा फिट कर देते हैं जो बैटरी से संचालित होता है। आपने शायद कभी गौर भी नहीं किया होगा और पैसा निकालते समय आपको लगता होगा कि आप अकेले हैं। लेकिन ऐसा कैमरा आपके एटीएम पिन की तस्वीर कैप्चर कर लेता है।