{"_id":"6a547d3ddc214673f107d551","slug":"husband-wife-fight-dispute-over-going-to-maternal-home-woman-jumped-into-gang-nahar-with-her-daughter-haridwar-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haridwar: मायके जाने की जिद को लेकर पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने मासूम बच्ची के साथ नदी में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: मायके जाने की जिद को लेकर पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने मासूम बच्ची के साथ नदी में लगा दी छलांग
सुधीर चावला, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/बहादराबाद।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:50 AM IST
सार
पति से कहासुनी होने के बाद एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कराया। देर शाम तक दोनों नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन
1 of 5
सविता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गंगनहर में मासूम बच्ची के साथ छलांग लगाने की घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच रास्ते में हुआ विवाद वजह बनकर सामने आ रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पति अपनी बीमार मां से मिलने देहरादून जाना चाहता था, जबकि पत्नी मायके छोड़ने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में बड़े हादसे में बदल गई।
पुलिस के अनुसार अर्जुन (35) निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर अपनी पत्नी सविता (30), एक वर्षीय बेटी नोनी और चार वर्षीय पुत्र नक्श के साथ बाइक से ससुराल गांव रायपुर दरेड़ा जा रहा था। जब परिवार दौलतपुर के पास पहुंचा तो रास्ते में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर सविता ने अर्जुन से मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा। जैसे ही मोटरसाइकिल रुकी, सविता ने बेटी नोनी को गोद में उठाया और देखते ही देखते गंगनहर में छलांग लगा दी।
घटना देख पति व बेटा चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगनहर में तलाश में जुटी है। परिजनों से भी पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
2 of 5
गंगानहर में लगाई महिला ने छलांग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, कोटा मुरादानगर निवासी अर्जुन पेशे से एल्यूमीनियम स्ट्रक्चर बनाने का कारीगर है। अर्जुन और सविता का विवाह 2021 में हुआ था।
3 of 5
सविता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी मां देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वह उनसे मिलने जाने की तैयारी में था। इसी बीच पत्नी ने उसे पहले मायके छोड़ने की बात कही। पति के अनुसार, वह पत्नी को बाइक से मायके छोड़ने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि बहस के दौरान महिला ने गुस्से में बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक रुकते ही वह बच्ची को लेकर तेजी से गंगनहर की ओर दौड़ी और उसने तुरंत नहर में छलांग लगा दी।
अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी और बच्ची को बचाने के लिए नहर किनारे तक दौड़ लगाई और खुद भी पानी में उतरने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण पीछे हट गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह घटनाक्रम पति के बयान पर आधारित है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।