फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tehri: लगातार बारिश से खतरे का डर, असुरक्षित भवनों को तत्काल खाली करने के निर्देश, प्रशासन ने जारी किए नोटिस

Sat, 11 Jul 2026 05:56 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए घनसाली में नदी किनारे बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने सभी घरोंखाली करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rain Nagar Panchayat Ghansali issued notice directing immediate evacuation of unsafe buildings
घनसाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लगातार हो रही बारिश के बीच नगर पंचायत घनसाली ने आपदा की आशंका को देखते हुए भिलंगना नदी किनारे रह रहे जोखिम वाले भवनों में रहने वाले लोगों को नोटिस जारी किया है। नगर पंचायत ने ऐसे भवनों को असुरक्षित और संभावित खतरे की श्रेणी में चिन्हित करते हुए तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं।



स्थानीय निवासी विक्रम असवाल ने बताया कि तीन दिनों लगातार बारिश हो रही है, घनसाली में नदी किनारे बने मकान वास्तव में गलत बन रखे हैं, नदी किनारे मकानों को हमेशा ही खतरा बना रहता है, इसका सिर्फ एक ही निधान है कि उत्तरकाशी की तर्ज पर नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाएं, प्रशासन ने सभी घरों नोटिस चस्पा कर दिया है।

Uttarakhand Rain Nagar Panchayat Ghansali issued notice directing immediate evacuation of unsafe buildings
घनसाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कापड़ी ने बताया कि संबंधित 30 भवनों की स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण पाई गई है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, जिससे जन-धन की हानि हो सकती है। इसलिए भवन स्वामियों एवं उनके परिवारों से अपने स्वयं के संसाधनों से यथाशीघ्र भवन खाली कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित होने को कहा गया है।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi: यमुनोत्री मार्ग पर मलबा आने से सड़क बंद, फंसे सौ श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

Uttarakhand Rain Nagar Panchayat Ghansali issued notice directing immediate evacuation of unsafe buildings
घनसाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस जारी होने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति असुरक्षित भवन में निवास करता है और भविष्य में कोई दुर्घटना या जन-धन की हानि होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी। नगर पंचायत ने सभी प्रभावित लोगों से जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देशों का तत्काल पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rain Nagar Panchayat Ghansali issued notice directing immediate evacuation of unsafe buildings
लोगों का रेसक्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास शनिवार को भारी मलबा आने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, जिससे कई श्रद्धालु मार्ग में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की बड़कोट और जानकीचट्टी पोस्ट से टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं। सड़क बंद होने से एसडीआरएफ जवानों ने वैकल्पिक मार्ग पर रस्सी लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद जवानों ने सावधानी के साथ करीब 100 श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित मार्ग पार कराया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Rain Nagar Panchayat Ghansali issued notice directing immediate evacuation of unsafe buildings
हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरी तरफ कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे। हादसा होते ही चालक सहित लोग वाहन छोड़कर भागे। वहीं देवप्रयाग मार्ग पर डिग्री काॅलेज गदेरे में फिर मलबा आ गया। दुधारखाल मार्ग पर भी हाईवे का मलबा आने से सड़के बंद हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का चल रहा काम।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed