फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्मचारियों के लिए PPF से जुड़ी बड़ी खबर, पढ़ेंगे तो फायदे में रहेंगे...

Thu, 12 Oct 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Oct 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
important information about PPF account
सांकेतिक चित्र

वर्तमान में पीपीएफ खाते में जमा राशि पर 7.8 फीसद की दर से ब्याज दिया जाता है। इतना ही नहीं इसमें होने वाले कंट्रीब्यूशन, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी राशि सभी टैक्स फ्री होती हैं। पीपीएफ से जुड़ी ये जानकारियां पढ़ेंगे तो आप फायदे में रहेंगे।


 

important information about PPF account
money - फोटो : money
एक व्यक्ति की ओर से सिर्फ एक पीपीएफ खाता ही चलाया जा सकता है। हालांकि इसमें माइनर के लिए खुलवाया गया अकाउंट अपवाद (एक्सेप्शन) होता है। इसमें साझा अकाउंट नहीं खुलवाया जा सकता है। कोई सब्सक्राइबर किसी अवयस्क (बच्चे) के नाम पर खाता खुलवा सकता है लेकिन इसके सभी खातों में सालाना कंट्रीब्यूशन की लिमिट 1.5 लाख ही होनी चाहिए।
 
important information about PPF account
money - फोटो : money
एक वित्त वर्ष के दौरान किसी पीपीएफ खाते में जमा की जाने वाली न्यूनतम राशि 500 रुपए और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपए है। वहीं अगर आप इसमें कुछ डिफॉल्ट करते हैं तो डिफॉल्ट के अनुसार आप पर 50 रुपए का जुर्माना लगेगा। यह उस सूरत में लगेगा जब सब्सक्राइबर्स सालाना न्यूनतम राशि यानि कि 500 रुपए भी जमा नहीं करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
important information about PPF account
Earn Money
एक वित्त वर्ष के दौरान पीपीएफ डिपॉजिट अधिकतम 12 बार ही किया जा सकता है। पीपीएफ खातों में मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है लेकिन इसे म्योच्योरिटी के एक वर्ष के पहले ही 5 अन्य सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस खाते को एक अधिकृत बैंक से दूसरे अधिकृत बैंक या फिर एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में स्थानांतरित किया जा सकता है। वहीं कुछ मामलों में पीपीएफ खाते को चालू खाता माना जाएगा।

 
विज्ञापन
important information about PPF account
money
अगर पीपीएफ सब्सक्राइबर्स एक वित्त वर्ष के दौरान 500 रुपए की न्यूनतम राशि भी जमा नहीं करवाता है तो उस खाते को बंद माना जाएगा। ऐसे मामलों में सब्सक्राइबर्स किसी भी सूरत में लोन लेने या फिर आंशिक निकासी का हकदार नहीं होगा। यानी आप एक खाते के डिस्कांटीन्यू रहते दूसरा खाता नहीं खुलवा सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed