फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अब दे रहा यह नई सुविधा, बस खाता खुलवाएं और पाए 3 बड़े फायदे

Sat, 22 Dec 2018 02:07 PM IST
अलका त्यागी दिवाकर/अमर उजाला, देहरादून
दिवाकर/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Dec 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
India post payment bank Start internet banking
देहरादून जीपीओ

अगर आप डाकघर में खाता खोलना चाहते हैं तो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक बेहतर विकल्प है। इंडिया पोस्ट ने इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा को शुरू की है। इसकी शुरूआत राजधानी दून के डाकघरों में भी हो गई है। ग्राहकों को अब बिना पोस्ट ऑफिस गए जमा निवेश और इससे जुड़े अन्य वित्तीय काम घर बैठे करने की सुविधा मिल सकेगी। 

India post payment bank Start internet banking
देहरादून जीपीओ में इंडिया पेेस्ट की जानकारी देती कर्मचारी

इसके लिए ग्राहक को पोस्ट ऑफिस के होम ब्रांच में जाकर आवेदन देना होगा। आवेदन के एक दिन बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने के बाद मोबाइल पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा। इसके बाद ग्राहक नेट बैंकिंग की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग का फायदा उठा सकता है। 

India post payment bank Start internet banking
देहरादून जीपीओ में खाता खुलवाने आए लोगों की भीड़

वहीं, नेट बैंकिंग के इस्तेमाल से ग्राहक किसी दूसरे पीओएसबी अकाउंट होल्डर को फंड भी ट्रांसफर कर सकते है। साथ ही बचत खाते से अपने आरडी अकाउंट, पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आरडी अकाउंट और टर्म डिपॉजिट अकाउंट खोल और बंद कर सकते हैं। ग्राहक अपने पीपीएफ  अकाउंट से पैसे की निकासी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India post payment bank Start internet banking
देहरादून जीपीओ में खाता खुलवाने आए लोगों की भीड़

सहायक पोस्ट मास्टर जनरल अनसूया प्रसाद चमोला का कहना है कि कंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा ने इसका शुभारंभ किया है। इसमें जो भी पीओएसबी के खाताधारक है वो जीपीओ जाकर इंटरनेट बैंकिंग सेवा का आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं।  

विज्ञापन
India post payment bank Start internet banking
देहरादून जीपीओ

नेट बैंकिंग पाने के लिए जरूरी जानकारी
1. वैलिड एवं एक्टिव सिंगल या जॉइंट अकाउंट होना चाहिए।
2. अगर केवाईसी डॉक्युमेंट जमा नहीं किया है, तो वह आपके पास होना चाहिए।
3. मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
4. पैन नंबर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed