{"_id":"5d1e087c8ebc3e3ce13af070","slug":"indian-climbers-guide-chetan-pandey-funeral-emotional-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में हुई पर्वतारोही चेतन पांडे की अंत्येष्टि, मां ने आरती उताकर दी बेटे को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में हुई पर्वतारोही चेतन पांडे की अंत्येष्टि, मां ने आरती उताकर दी बेटे को अंतिम विदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नंदादेवी ईस्ट चोटी में पर्वतारोहण करने गए विदेशी पर्वतारोहियों के दल में एकमात्र भारतीय पर्वतारोही और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे का शव बृहस्पतिवार तड़के उनके घर पर लाया गया। शव के पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। चेतन की मां को संभालना मुश्किल हो गया।
Trending Videos
2 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उनके शव का विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जाने माने पर्वतारोही चेतन पांडे (36) के अलावा चार ब्रिटिश, दो अमेरिकी और एक आस्ट्रेलियन पर्वतारोहियों समेत आठ पर्वतारोहियों की नंदादेवी ईस्ट के पर्वतारोहण के दौरान एवलांच के चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
डेयरडेविल्स अभियान के तहत उनके शव खोजने का काम शुरू हुआ और बुधवार को सभी पर्वतारोहियों के शवों को हेलीकाप्टर से हल्द्वानी पहुंचाया गया। इस दल में शामिल एकमात्र भारतीय और पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के अधिकारी चेतन पांडे अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर के रहने वाले थे।
4 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
सुबह उनका शव हल्द्वानी से अल्मोड़ा लाया गया। शव के पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। उनकी माता कमला पांडे को संभालना मुश्किल हो गया। उनके हाथों से बमुश्किल शव यात्रा से पहले होने वाले संस्कार कराए गए।
विज्ञापन
5 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडेय की पत्नी मानसी
- फोटो : अमर उजाला
उनके पिता बंशीधर पांडे, भाई हिमांशु और सौरभ पांडे किसी तरह शांत रहकर खुद को संभाल रहे थे। पत्नी मानसी को भी कुछ लोग एक कमरे में सांत्वना देकर संभाले रहे। बाद में विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।