{"_id":"593262e24f1c1b490dbdb192","slug":"indian-women-cricket-team-ready-to-action-in-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के इस धांसू क्रिकेटर ने खोला राज, वर्ल्ड कप में क्या रहेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया के इस धांसू क्रिकेटर ने खोला राज, वर्ल्ड कप में क्या रहेगी रणनीति
Sat, 03 Jun 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 03 Jun 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ekta bisht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार है। 24 जून से 25 जुलाई तक इंग्लैंड में होने जा रहे महिला वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित एकता बिष्ट ने बताया कि पिछली सीरीज के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इस बार भारत का पलड़ा भारी है।
2 of 7
ekta bisht
40 अंतर्राष्ट्रीय और लगभग 150 घरेलू मैच खेल चुकीं अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने मार्च में श्रीलंका में वर्ल्ड कप के लिए हुए क्वालीफाइंग मैच में आठ देशों के खिलाफ 13 विकेट लिए थे, जिसमें अकेले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए।
3 of 7
indian women cricket team
अल्मोड़ा से रवानगी से एक दिन पहले अमर उजाला से बातचीत में एकता ने बताया कि वह वर्ल्ड कप को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वह इस बार दूसरा वर्ल्ड कप खेलेंगी। इससे पहले 2013 में भारत में हुए महिला वर्ल्ड कप में उन्होंने केवल दो ही मैच खेले थे, लेकिन इस बार खेल को लेकर वह काफी सचेत हैं और प्रत्येक टीम के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर स्टडी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ekta bisht
उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया की महिला टीम भी काफी दमदार है। लेफ्ट आर्म स्पिनर नीतू डेविड और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबीडी डीविलियर्स को अपना आदर्श मानने वाली एकता ने पिछले दिनों थाइलैंड में हुए एशिया कप में भी विभिन्न टीमों के खिलाफ 12 विकेट लिए थे, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में एकता अब तक 45 विकेट ले चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ekta bisht
इसमें इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में चार विकेट और 2012 में श्रीलंका के खिलाफ हेट्रिक उनका टी-20 मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा टेस्ट मैच में पांच और वन डे में एकता 62 विकेट ले चुकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।