फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: माली की बेटी पीएम मोदी के साथ करेगी योग, चयन होने पर पढ़िए क्या बोली 11 साल की दीपा

Sat, 18 Jun 2022 01:04 PM IST
रेनू सकलानी पंकज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
पंकज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Jun 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2022, Gardener daughter will do Yog with PM Modi, 11 year old Deepa Giri, See Photos
दीपा गिरि - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की बेटी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करेगी। 11 साल की दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर की है। दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।



महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर कार्यरत किशन गिरि की बेटी दीपा गिरि का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है। योग दिवस पर 21 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योग कार्यक्रम होगा।
 
तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा गिरि (11) अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वह नौ साल की उम्र से योग कर रही हैं। भविष्य में योग के क्षेत्र में ही करिअर बनाना चाहती हैं। दीपा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई।

राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड होना है जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे।

International Yoga Day 2022, Gardener daughter will do Yog with PM Modi, 11 year old Deepa Giri, See Photos
दीपा गिरि - फोटो : अमर उजाला
दीपा ने बताया कि जब मुझे पता चला कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंच रहे है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं बहुत खुश हूं। 
International Yoga Day 2022, Gardener daughter will do Yog with PM Modi, 11 year old Deepa Giri, See Photos
दीपा गिरि - फोटो : अमर उजाला

दीपा के पिता माली हैं जबकि मां कमला गिरि गृहणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2022, Gardener daughter will do Yog with PM Modi, 11 year old Deepa Giri, See Photos
दीपा गिरी - फोटो : अमर उजाला

अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल ने बताया कि दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।

ये भी पढ़ें...जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट: देहरादून-रुड़की में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, डीजीपी ने कहा- सभी धर्मगुरुओं से की जा रही बात

विज्ञापन
International Yoga Day 2022, Gardener daughter will do Yog with PM Modi, 11 year old Deepa Giri, See Photos
दीपा गिरि - फोटो : अमर उजाला

दीपा की इस उपलब्धि पर सावित्री दुग्ताल, कंचन रावत के साथ ही दीपा के पूर्व स्कूल छावनी प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका हेमा कांडपाल, मनोज मैठाणी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed