फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलेगा नौकरियों का पिटारा, सरकारी विभागों में 6000 से ज्यादा पदों पर होने वाली हैं भर्तियां

Wed, 30 May 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Wed, 30 May 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Job Vacancy for 6000 post in uttarakhand government departments

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। यहां सरकारी विभागों में छह हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है।

Job Vacancy for 6000 post in uttarakhand government departments
prakash pant

पिछले वित्तीय वर्ष में सरकारी विभागों में तीन हजार नियुक्तियां की गईं थी। इस वर्ष इस लक्ष्य को बढ़ाकर 6000 किया जा रहा है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द विज्ञप्तियां जारी की जाएंगी और पूरी पारदर्शिता के साथ इन पदों को भरा जाएगा। यह बात सोमवार को बागेश्वर पहुंचे प्रदेश के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कही। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उद्योग भी लगाए जाएंगे।
 

Job Vacancy for 6000 post in uttarakhand government departments
फाइल फोटो

पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि 2022 तक प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरे हुए हैं। सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारें काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Job Vacancy for 6000 post in uttarakhand government departments
gas

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिसंबर 2017 तक राज्य के 1.32 लाख से अधिक कनेक्शन विहीन परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए। जरूरतमंदों के लिए आवास की योजना चलाई गई है। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत हर घर में मार्च 2019 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री उजाला योजना के अंतर्गत राज्य में एलईडी बल्ब के उपयोग को बढ़ावा देने, बिजली की खपत कम करने का लक्ष्य है ताकि बिजली का प्रयोग देश की प्रगति के लिए कृषि, सिंचाई और उद्योगों में किया जा सके। इस अवसर पर विधायक चंदन दास, जिलाध्यक्ष भाजपा शेर सिंह गढ़िया आदि मौजूद थे।  
 

विज्ञापन
Job Vacancy for 6000 post in uttarakhand government departments
alcohol

वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि शराब की ओवररेट बिक्री की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। शिकायत पर शराब की दुकानों के मालिकों का चालान किया जाएगा। शराब की दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करना और स्वाइप मशीन रखना अनिवार्य है। मानकों का पालन नहीं करने वाले शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed